Ad

प्रमोद ठाकुर को भ्रष्टाचारों के आरोपों पर बांका के ग्राम पंचायत राज मुखिया के पद से हटाया गया

[पटना] प्रमोद ठाकुर को ग्राम पंचायत राज पथरा,प्रखंड बाराहाट जिला बांका के मुखिया के पद से हटा दिया गया है | बिहार पंचायत राज अधिनियम की धारा का दुरूपयोग करने +अपनी शक्तियों के निर्वहन में कदाचार और दुराचार बरतने के लिए यह कदम उठाया गया है|
पंचायती राज विभाग के अनुसार उपरोक्त आरोपों की जाँच करवाई गई जिन्हें सत्य पाया गया इसीलिए प्रमोद ठाकुर को पदच्युत करने का निर्णय लिया गया है|