Ad

भाजपा अल्पसंख्यकों के सुरक्षा+विकास की गारंटी और कांग्रेस मात्र मुस्लिमो के वोटों की सौदागर है: भाजपा

[नई दिल्ली] भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम् ऐ नकवी ने आज कांग्रेस को मुस्लिमो के वोटों की सौदागरऔर भाजपा को अल्पसंख्यकों के सुरक्षा+विकास की गारंटी बताया है:| भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने आज सेक्युलरिज्म के नाम पर वोटों के सौदागरों के प्रति अल्प संख्यकों को आगाह करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में एक विशाल जलसे का आगाज किया|
तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित इस जलसे में भाजपा के प्रभावी मुस्लिम चेहरे के रूप में उभरे नकवी ने कहा कि चुनाव आते ही सेक्युलरिज्म के सूरमाओं का मुस्लिम वोटों पर कब्जा करने के लिए सियासी संग्राम शुरू हो गया है|उन्होंने बताया कि आजादी के छह दशक पश्चात भी मुसलमानों की आधी आबादी गरीबी रेखा के नीचे महज ५०० रुपये माह पर बसर करने को अभिशिप्त है| इन सूरमाओं ने कौम को तालीम -तःफुज्ज तरक्की[शिक्षा सुरक्षा, समर्द्ध] के आखरी पायदान पर ला दिया है|
नकवी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा का हव्वा और या साम्प्रदाईक डर दिखा कर वोटों का अपहरण किया जाता है लेकिन हकीकत मेंमुल्क की आजादी के लिए अपना सर्वत्र बलिदान करने वाले मुस्लिम सेनानियों को इतिहास के पन्ने से मिटा दिया गया है|बेगम हजरत महल+मौलाना सिन्धी+हाकिम अजमल+हसरत मोहानी+ सैय्यद महमूद+तैयब जी+उमर सुमानी+असगरी बेगम+ बाई अम्मा+अशफाकुल्लाह +अदि के नामो का उदहारण देते हुए उन्होंने कहा कि आज केवल नेहरू+गांधी परिवार को महिमा मंडित किया जा रहा है|
दुर्भाग्य से ऐसे महँ स्वतन्त्रा सेनानियों का नामसमाज से काटने की साजिश की गई और इन्हें दहशत गर्दी से जोड़ दिया गया| यहाँ तक कि मुसलमान की दाडी+ टोपी को मेड इन अलकायदा कहा जा रहा है|इसी प्रकार की साजिशसिखों के साथ भी की जा चुकी है|
नकवी ने अपनी पार्टी के विषय में बताया किभाजपा एक राजनीतिक दल है| समाज के सभी वर्गों के विकास के प्रति समर्पित है|इसीलिए हामारा मानना है कि मुसलमान आज वोटों के सौदागरों के चंगुल से बाहर निकले और गुण और दोषों के आधार पर ही वोटों का इस्तेमाल करे|
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही अल्पसंख्यकों के सशक्तिकरण पर पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया जाएगा|जिसमे हज+वक्फ+शिक्षा+पर पार्टी का विचार धारा स्पष्ट हो जायेगी|याह विशवास दिलाया जाता है कि भाजपा ही अल्पसंख्यकों के सुरक्षा+विकास की गारंटी है|