Ad

चौ.अजित सिंह को बागपत में चुनौती दे रहे भाजपा के प्रत्याशी सत्यपाल सिंह पर हमला :सत्यपाल सिंह सुरक्षित

प्.उत्तर प्रदेश के बागपत लोकसभा क्षेत्र में रालोद सुप्रीमो अजित सिंह को चुनौती दे रहे भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] के प्रत्याशी पूर्व पोलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह पर आज एक मतदान केंद्र पर हमला हुआ | इसके लिए राष्ट्रीय लोक दल[रालोद] के कार्यकर्ताओं का नाम लिया जा रहा है |भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मी कान्त वाजपई ने इस हमले को रालोद और इसके सुप्रीमो चौ. अजित सिंह की हताशा+बौखलाहट और निराशा बताया है |सत्यपाल सिंह सुरक्षित बताये गए हैं |बागपत में बड़ौत क्षेत्र के मलकपुर लायन गांव में दिन में करीब 11:30 बजे रालोद तथा भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। भाजपा का आरोप है किमतदान के दौरान रालोद कार्यकर्ताओं की धांधली की खबर सुन कर जब सत्यपाल सिंह वहाँ पहुंचे तो रालोद कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदतमीजी और अप्रत्याशित मारपीट भी की।