Ad

भ्रष्टाचार के आरोप लगा कर केजरीवाल पर स्याही फिंकी तो”आप”और भाजपा में आरोप प्रत्यारोप शुरू

[नयी दिल्ली]एक महिला ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए केजरीवाल पर स्याही फेंकी तो “आप” और भाजपा में आरोप प्रत्यारोप का लोकप्रिय खेल शुरू हो गया |
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आज छत्रसाल स्टेडियम में एक महिला ने स्याही छिड़कने की कोशिश की। केजरीवाल अपनी सरकार के सम-विषम प्रयोग की ‘सफलता’ के बाद यहां छत्रसाल स्टेडियम में धन्यवाद रैली को संबोधित कर रहे थे।
जब केजरीवाल अपना भाषण दे रहे थे तब महिला मंच के समीप आयी और उसने उन्हें कुछ कागज दिखाये। जब उन्हें मंच की और जाने से पोलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं ने रोका तो महिला ने दूर से ही डायस पर खड़े केजरीवाल पर स्याही फेंकी । पुलिस महिला को वहां से ले गयी और उससे मॉडल टाउन थाने में पूछताछ की गयी। उसकी उम्र 20 साल के आसपास बतायी गयी है।
स्याही फेंके जाने के बाद केजरीवाल ने महिला से कागज लेकर अधिकारियों से उसे जाने देने की अपील की। इस अफरा-तफरी से भाषण में करीब सात मिनट तक बाधा पहुंची।
बाद में केजरीवाल ने अपने आसपास के लोगों से महिला की शिकायतों पर गौर करने को कहा।
दिल्ली सरकार ने लोगों को सम-विषम योजना का सफल बनाने के लिए धन्यवाद देने के वास्ते रैली का आयोजन किया था।
इसके घटाएं के लगभग आधे घंटे के पश्चात ही डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और परकताओं की टीम ने इलेक्ट्रॉनिक चैनलों पर केंद्र सरकार और दिल्ली पोलिस पर इस षड्यंत्र का आरोप लगाना शुरू कर दिया |भाजपा के प्रवकताओं ने इसे सहानुभूति बटोरने वाला “आप” पार्टी का पुराना कार्ड बताया |जब की दिल्ली पोलिस ने दिल्ली की सरकार के आरोप को ख़ारिज करते हुए बताया के अरविन्द केजरीवाल को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है और इस सम्मेलन में भी पर्याप्त पोलिस फ़ोर्स लगाई गई थी| महिला अपने आप को आम आदमी की पंजाब इकाई का प्रभारी बता रही है