Ad

बिहार में जाकर लालू के गले मिलने को योगेन्द्र यादव ने शर्मनाक बताया

[नयी दिल्ली]बिहार में जाकर केजरीवाल द्वारा लालू के गले मिलने को योगेन्द्र यादव ने शर्मनाक बताया
लालू से गले मिलने को लेकर केजरीवाल पर निशानों की बौछार लग रही है उनके अपने निकट सहयोगी रहे योगेन्द्र यादव ने भी इसे शर्मनाक बताया है
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राजद प्रमुख लालू प्रसाद से गले मिलने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आज उनके पूर्व सहयोगी योगेंद्र यादव ने इसे ‘शर्मनाक’ कार्य करार दिया।
आम आदमी पार्टी से निष्कासित किए गए यादव ने कहा कि यह महज गले मिलना नहीं था, बल्कि भाजपा के खिलाफ समूह बनाने के लिए आदर्शों की तिलांजलि दे दी गई है ।
यादव ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘आंदोलन की राजनीतिक पूंजी को राजनीतिक भ्रष्टाचार के प्रतीकों को बेच दिया गया। शर्मिंदा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यही तर्क कांग्रेस के समर्थक लोकपाल आंदोलन के समय दिया करते थे। वे कहेंगे कि वे :कांग्रेस: भ्रष्ट हैं, लेकिन लोकपाल आंदोलन का समर्थन नहीं करना चाहिए था क्योंकि इससे भाजपा को मदद मिलेगी। केजरीवाल ने इसी तर्क का इस्तेमाल किया, लेकिन उन लोगों को शर्मिंदा किया जिन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रयास किया।’’
लोजपा नेता चिराग पासवान ने कहा, ‘‘आप लालूजी को संदेह का लाभ नहीं दे सकते क्योंकि वह भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार दिए गए। केजरीवाल भ्रष्टाचार निरोधक रूख के लिए जाने जाते हैं और उनका लालू जी से गले मिलना इसका संकेत है कि उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई रोक दी है।’’ भाजपा के संबित पात्रा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आप प्रमुख कभी लालू को सबसे भ्रष्ट नेता करार दिया करते थे।