Ad

बाज़ार का एरो लगातार हरा रंग [ऊपर] दिखाने के बाद आज लाल रंग[नीचे] में तब्दील हो गया|

सरकार के आर्थिक सुधार से जुड़े फैसलों की घोषणा करने की वजह से लगातार हरा एरो[ऊपर] दिखाने वाला इंडेक्स आज लाल रंग[नीचे] में तब्दील हो गया| शुरुआत में बाजार में तेजी दिखी लेकिन उसके बाद बाजार में मुनाफावसूली का दौर शुरू होने से गिरावट का रुख देखने को मिला। सेंसेक्स 120 अंक की गिरावट के साथ 18,938 के स्तर पर यानि 0.63%और निफ्टी 41 अंक गिरकर 5,747 के स्तर परअर्थार्त ०.७०%पर बंद हुआ।निफ्टी में सर्किट फिल्टर लागू होने और मुनाफावसूली की वजह से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज गिरावट के साथ बंद हुए।
बाजार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई। निफ्टी 5800 के स्तर के ऊपर खुला। इसके बाद बाजार में मजबूती पर कारोबार होने लगा लेकिन अचानक निफ्टी में सर्किट फिल्टर लागू होने की वजह से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार अपने-आप रुक गया। इस दौरान निफ्टी 5800 के स्तर के नीचे फिसल गया। सेंसेक्स 18,757 और निफ्टी 4888 लाल निशान पर चले गये। दरअसल एमके ग्लोबल के 59 गलत सौदों की वजह से निफ्टी में सर्किट फिल्टर लागू हो गया, जिससे एक्सचेंज का कारोबार रुक गया था।९.५५ से १०.०५ तक कारोबार प्रभावित रहा हालाँकि एनएसई के स्पष्टीकरण के बाद 10:05 बजे बाजार में दोबारा खरीद-बिक्री शुरू हो गयी और बाजर वापस हरे निशान पर लौट आया लेकिन जल्द ही अपनी बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया। इस दौरान अनेकों निवेशकों को भारी हानि होने के भी समाचार हैं|

बाज़ार का एरो लगातार हरा रंग [ऊपर] दिखाने के बाद आज लाल रंग[नीचे] में तब्दील हो गया|