Ad

दिल्ली के जेएनयू बवाल को लेकर लखनऊ+मेरठ में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुलगांधी के पुतले फूंके

[लखनउ,यूपी] जेएनयू बवाल को लेकर यूपी में राहुल गांधी के पुतले फूंके| लखनऊ में भाजपा ने तो मेरठ में छात्राओं ने कांग्रेस उपाध्यक्ष के पुतले फूंके |
भारतीय जनता पार्टी [BJP] कार्यकर्ताओं ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय [JNU ]बवाल को लेकर आज विधानभवन के सामने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका।
विधानभवन के सामने एकत्र भाजपा की स्थानीय इकाई के कार्यकर्ताओं ने राहुल पर जेएनयू में पिछले हफ्ते भारत विरोधी नारेबाजी करने वाले छात्रों का पक्ष लेने का आरोप लगाया और उनका पुतला फूंका।
भाजपा के नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के अनुसार विपक्ष जिस तरह से भारत-विरोधी तत्वों का समर्थन कर रहा है, वह अच्छा चलन नहीं है।
राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को उठाना और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों का विरोध करना जारी रखा जाएगा |मेरठ में भी शहीद मंगल पाण्डेय डिग्री कालेज की छात्राओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंक कर अपन विरोध दर्ज कराया