Ad

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के सीएम ने संगमा+ घोष के निधन पर शोक व्यक्त किया

[लखनऊ,यूपी ]सपा अध्यक्ष+सीएम ने पी0ए0 संगमा +अशोक घोष के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्री पी0ए0 संगमा और वरिष्ठ वामपंथी नेता अशोक घोष के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
पी0ए0 संगमा को लोकप्रिय नेता, कुशल प्रशासक और संसदीय व्यवस्थाओं का ज्ञाता बताते हुए उन्होंने कहा कि संसद में हंगामों के बीच भी वे संयम से कार्य करते थे। उनके निधन से देश को क्षति हुई है।
अशोक घोष को श्रद्धांजलि देते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा के गठन तथा सशक्त वामपंथी आन्दोलन को मजबूती देने में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।