Ad

७०% धनाढ्य विधायकों वाली कांग्रेस के भूपेश बघेल होंगें छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

[रायपुर,छत्तीसगढ़]७०% धनाढ्य विधायकों वाली कांग्रेस के भूपेश बघेल होंगें छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे।
राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की थी। इसके बाद से ही राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। लंबी बैठकों के बाद अन्ततः भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री चुन लिया गया।
आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कांग्रेस ने कहा कि उनका पहला काम किसानों का कर्ज माफ करना होगा।
15 वर्षों में इस बार सबसे अधिक 68 करोड़पति विधायक सदन में चुनकर पहुंचे हैं।
छत्तीसगढ़ इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स :एडीआर: ने छत्तीसगढ़ में 90 नवनिर्वाचित विधायकों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में इस वर्ष हुए चुनाव में 68 ऐसे विधायक चुने गए हैं जो करोड़पति हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2018 में सबसे अधिक 76 फीसदी करोड़पति विधायक चुने गए हैं। जबकि वर्ष 2013 में 90 में से 67 :74 फसदी: और वर्ष 2008 में 30 :35 फीसदी: करोड़पति विधायक चुने गए थे।
रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष कांग्रेस के 68 में से 48 विधायक, भाजपा के 15 में से 14 विधायक, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ :जे: के सभी पांच विधायक और बहुजन समाज पार्टी के दो में से एक विधायक करोड़पति हैं।