Ad

केजरीवाल जी!दूसरों पर डेंगू की जिम्मेदारी टालने के बजाय दिल्ली कल्याण में मन लगाओ

झल्ले दी झल्लियां गल्लां

आम आदमी पार्टी चेयर लीडर

ओये झल्लेया ये क्या हो रहा है?एक तरफ तो दिल्ली में डेंगू से जनता मर रही है ,तो दूसरी तरफ ये केंद्र और अम्बानी के दूत एलजी नजीब जंग हमसे ही लड़े जा रहे हैं |अरे भाई! जरा इन्हें समझाओ के हमसे लड़ने के बजाय डेंगू से लड़ो डेंगू को दिल्ली से खत्म कराओ |हसाडे केजरीवाल साहब ने भी हाथ जोड़ कर अपील की है के जनता को राहत दिलाओ

झल्ला

ओ मेरे चतुर सुजान !अब तो बढे बन जाओ |कुछ करके दिखाओ |दूसरों को काम करने के लिए कहने का बजाय अब तो काम में मन लगाओ डेंगू को दिल्ली से भागने को कोई जुगत लड़ाओ |केजरीवाल जी!दूसरों पर डेंगू की जिम्मेदारी टालने के बजाय दिल्ली कल्याण में मन लगाओ