Ad

“सपा”ने भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के राजनीतिक प्रस्ताव को बताया झूठ का पुलिंदा

उत्तर प्रदेश में सत्ता रुड समाजवादी पार्टी ने भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के प्रस्ताव को झूठ का पुलिंदा बताया |
सपा प्रवक्ता राजिंदर चौधरी ने कहा कि भाजपा का राजनैतिक प्रस्ताव विशुद्ध रूप से उत्तर प्रदेश की जनता केा बदनाम करनेवाला है और विधान सभा चुनावों में मिले जनादेश का अपमान करता है। गौरतलब है कि भाजपा की प्रदेश इकाई की बैठक वृन्दावन में हुई जिसमे उत्तर प्रदेश में अपराधो को लेकर साप को कटघरे में खड़ा किया गया |
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था भंग होने का राग बसपा समाजवादी पार्टी सरकार बनने के पहले दिन से ही अलापती रही है अब उसकेनक़्शे कदमो पर चलते हुए भाजपा द्वारा अपना राजनैतिक प्रस्ताव लाया गया है |
सपा प्रवक्ता ने बताया कि अपराध और सांप्रदायिकता रोेकने में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशों पर प्रशासन ने कड़े और त्वरित कदम उठाए उसी के फलस्वरूप शांति व्यवस्था में कोई गड़बड़ नहीं हुई |इसके लिए भाजपा को धन्यवाद के दो शब्द भी शिष्टाचारवश ही सही जरूर लिखना चाहिए था।
राजिंदर चौधरी ने अपनी सरकार कि उपलब्धियों को दोहराते हुए कहा कि जहां तक महिलाओं की सुरक्षा का प्रश्न है समाजवादी पार्टी सरकार ने कड़े उपाय किए हैं। वूमेन पावर लाइन 1090 सेवा से महिलाओं से छेड़छाड़ के मामलों से रोक लगी है। प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रयत्न तेजी पर हैं और बाहर से पूंजीनिवेश के लिए मुख्यमंत्री ने स्वयं उद्यमियों के साथ बैठकें की है। प्रदेश में कृषि और उद्योग के साथ अवस्थापना सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रदेश में व्यापक स्तर पर कार्य हो रहा है।
उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच सालों के बसपा राज में न तो एक यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ और नहीं कोई बिजलीघर लगा। जनता के किसी वर्ग यहां तक कि दलितों से भी तत्कालीन मुख्यमंत्री सुश्री मायावतीे कभी नहीं मिली। उनके दुःखदर्द में शामिल होने या उनके घावों पर मरहम लगाने की बात तो दूर रही। आज मुख्यमंत्री विकास कार्यो का स्वयं अनुश्रवण कर रहे हैं और ऊर्जा क्षेत्र में उत्पादन की नई इकाइयां शीघ्र ही अपना काम शुरू करेगी।
यह अजीब बात है कि बसपाराज में जब सरकारी खजाने की लूट हो रही थी, विकास के नाम पर पार्क, स्मारक और पत्थर की प्रतिमाएं लगाकर मोटा कमीशन वसूला जा रहा था और हर तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त था तब भाजपा को कभी संघर्ष का इरादा क्या सपना भी नहीं आया। अब जब समाज के हर वर्ग के कल्याण की योजनाओं को अमल में लाया जा रहा है तब भाजपा समाजवादी सरकार की खिलाफत में उतरना चाहती है। वस्तुतः केन्द्र में सत्ता में आने से बौखलाई भाजपा प्रदेश में अराजकता को बढ़ावा देकर शांति और सौहार्द को नष्ट करने पर उतारू हैं। वह प्रदेश की प्रगति के रास्ते में रोड़ा बनना चाहती है। प्रदेश की जनता सच्चाई समझती है और अपने अपमान तथा उत्तर प्रदेश को बदनाम करने का जवाब देना जानती है।