Ad

बेंगलूर छोड़ रहे हैं पूर्वोत्तर राज्यों के छात्र

प्रधान मंत्री डाक्टर मन मोहन सिंह की चिंता+ गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के निर्देश और चीफ मिनिस्टरजगदीश शेत्तार के प्रयासों के बावजूद कर्नाटका से छात्रों का पलायन जारी है|रेलवे स्टेशनों पर पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों की लगातार बड़ती जा रही भीड़ यह बताने के लिए पर्याप्त है की उनका भरोसा जीतने के लिए किये जा रहे प्रयास अभी तक अपर्याप्त ही हैं|
बेंगलूर में यह अफवाह फैलाई जा रही है कि वहां पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों[विशेषकर छात्रों] पर हमले किये जा रहे हैं| इससे त्रस्त लोगों का रुख रेलवे स्टेशनों की तरफ ही है|इस अफवाह कि जाँच के आदेश दे दिए गए हैं|

बाज़ार में शुरुआती मायूसी

आज सुबह के शुरुआती दौर में भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई है|
बी एस ई सेंसेक्स ८.९८ पाईन्ट्स गिर कर १७७१९.२२ पर मायूस दिखाई दिया जबकि
निफ्टी २ अंक नीचे आ कर ५३७८.३५ पर दिखाई दिया

जापान ने चीन के पांच नागरिक गिरफ्तार किये

जापानी पुलिस ने 15 अगस्त को चीनी ड्रेगन की मूछ का बाल खीचने का साहस दिखाया| त्याओयु द्वीप पर पहुंचे 5 हांगकांग नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया
लेकिन चीनी विदेश मंत्रालय ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए जापान के सामने यह मुद्दा उठाया है
।चायनीस रेडिओ और जापानी मीडिया के अनुसार चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की “त्याओयु द्वीप की रक्षा कार्यकारी समिति” के पोत 15 अगस्त शाम 4 बजे त्याओयु द्वीप पहुंचे। इसके बाद जापानी पुलिस ने 5 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया।
इससे पहले चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता छिनकांग ने कहा था कि त्याओयु द्वीप मसले पर चीन का रूख स्पष्ट ही नहीं, मजबूत भी है। उन्होंने कहा कि चीन इस पर व्यापक ध्यान रखे हुए है। साथ ही जापान से चीनी कर्मचारियों व जान माल को नुकसान न पहुंचाने का आग्रह किया गया है। वहीं चीन ने जापान के समक्ष अपनी चिंता जताई है।

पकिस्तान एयर फ़ोर्स के बेस पर फिदाईन हमला

पाकिस्तान की स्वतंत्रा दिवस के अगले दिन ही फिदाईन आतंकवादियों के एक दल ने पाकिस्तान की राजधानी से महज़ ७० किलोमीटर पर पकिस्तान एयर फ़ोर्स के कामरा स्थित एयर बेस पर बीती रात हमला कर दिया|सुरक्षा कर्मियों के साथ हुई पांच घंटे की भारी गोली बारी में सात फिदाईन आतंवादियों और एक सुरक्षा कर्मी के मारे जाने की खबर है,
पाकिस्तान के बड़े अखबार डान के मुताबिक ये फिदाईन अति आधुनिक हत्यारों के अलावा आत्मघाती. विस्फोटकों से भी लैस थे|सुरक्षा कर्मियों के सात इनकी भारी गोली बारी हुई है जिसमे सात हमलावर और एक सुरक्षा कर्मी के मारे जाने के समाचार है| इस बेस पर ३० प्लेन्स हेन्गर्स में थे | इस हमले में एक एयर क्राफ्ट भी डेमेज हुआ है| बताया गया है की हामालावर १९-३३ वर्ष की आयु के थे और इनमे से ३-४ ने सेना की वर्दी पहन रखी थी| जबकि कुछ सुसाईड जेकेट पहने हुए थे| पिंड[गावं]सलमान मक्खन की तरफ से रात २.३० आये हमलावरों को जब चेक पोस्ट से चेतावनी दी गई तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी
स्वतन्त्रता दिवस के मद्दे नज़र भारत और पाकिस्तान के हवाई अड्डों पर हाई अलर्ट है|संभवत इसी चौकसी के चलते इस आत्मघाती हमले को विफल किया जा सका है| अब एयरबेस पर हालात काबू में बताये जा रहे हैं अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी लेने के लिए कोई आतंकवादी संगठन आगे नहीं आया है|

इनर व्हील क्लब मेरठ में मना स्वतन्त्रता दिवस

६६ वे स्वतंत्रता दिवस पर स्वयम सेवी संस्थाओं में भी शहीदों को नमन किया गया और राष्ट्र हित में समर्पित भावना से सहयोग का संकल्प लिया गया |इंनर व्हील क्लब [रोटरी क्लब का महिला विंग]मेरठ द्वारा स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर चेंबर में सांस्क्रतिक संध्या का आयोजन किया गया इसमें शहीद भगत सिंह+सुख देव+राजगुरु की फांसी के द्रश्यों का भाव पूर्ण चित्रण किया गया |इसके अलावा राष्ट्र भक्ति से औत प्रोत गीतों पर आकषर्क न्रत्य भी प्रस्तुत कर वह वाही लूटी गई|
क्लब अध्यक्षा उषा गुप्ता की अध्यक्षता और सेक्रेटरी मंजुला भार्गव के संचालन में आयोजित इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन शिखा भार्गव ने किया |नूतन +प्रतिभा तोमर+निरुपमा +कीर्ति+नीता+आशा+शशि आदि ने विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किये

मेरठ के प्रशासन ने भी दोहराई प्रतिबद्धताएं

६६वे स्वतंत्रता दिवस पर समूचे राष्ट्र ने राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी इस अवसर पर मेरठ के आयुक्त+जिलाधिकारी और पोलिस वरिष्ठ अधीक्षक द्वारा भी अपने अपने कार्यालय में झंडा फहराया गया और लोकतांत्रिक मान्यताओं को लागू कराने के प्रति अपनी अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया |जिलाधिकारी ने शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रधांजलि भी दी

कान्हा की छटी में छकी चावल और कड़ी

कान्हा की छटी में आज चावल कड़ी छकाई गई|आज मंदिरों में कृषण के जन्म की छटी धूम धाम से मनाई गई |इस अवसर पर कान्हा के जन्म संबधी भजन गायन में भक्त जन देर रात तक झूमते रहे |
मिश्री+माखन /कड़ी+ चावल/हलवे और खीर का प्रसाद बांटा गया
गौरतलब है की आज कृष्ण को जन्म लिए छह दिन हो गए हैं और इस त्यौहार को धोम धाम से मनाने की पौराणिक परम्परा है|

हुगली में कांग्रेसी नेता की ह्त्या के बाद उपद्रव में २० घायल

मजदूर नेता दिलीप पासवान की आज गोली मार कर ह्त्या कर दी गई है|इससे भड़की हिंसा में २० लोगों के घायल हो जाने के समाचार हैं|
बंगाल के हुगली जिले के बांदेल में कांग्रेस के मजदूर संगठन[ इंटक]के नेता दिलीप पासवान की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार कर ह्त्या कर दी है|
इससे भड़क कर लोगों ने जी टी रोड जाम कर दिया |
पोलिस के अनुसार क़त्ल के आरोप में एक को गिरफ्तार और उपद्रव के आरोप में २० लोगों को हिरासत में ले लिया गया है|

मणिपुर में बम्ब धमाकों में चार घायल

स्वतन्त्रता समारोह में सिलसिलेवार बम्ब विस्फोट से आज मणिपुर में चार लोग घायल हो गए हैं| मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के भाषण के दौरान राजधानी में तीन बम फटे जबकि एक थोबल जिले हुआ बताया जा रहा है|

सिखों के खिलाफ घृणा अपराधों की गूँज अमेरिकी संसद में भी

सिखों के प्रति अज्ञानता के कारण उनके विरुद्ध फैलाई जा रही नफरत और घर्णा अपराधों की रोक थाम के लिए संघीय जांच ब्यूरो [ऍफ़ बी ई] को आगे आना चाहिए |सिखों की इस मांग का हाउस आफ रिप्रेसेंटेटिव के सात सदस्यों ने समर्थन दे दिया है|सीनेट फीस्टीन ने भी इस विषय में अपील की है|
सिख समुदाय में इसे सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है|
गौरतलब है की ५ अगस्त के रविवार को ओक क्रीक विस्कोंसिन गुरूद्वारे में एक नस्ल आतंकवादी ने छह लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी थी तभी से इस प्रकार के अपराधों की रोकथाम के लिए ऍफ़ बी आई से मांग की जा रही है|