Ad

नलिन कोहली बने भाजपा के पब्लिसिटी इंचार्ज

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने नलिन सत्यकाम कोहली को पार्टी के पब्लिसिटी डिपार्टमेंट का इंचार्ज नियुक्त किया है|इससे पूर्व श्री कोहली २००६-०९ में मीडिया सेल के कन्वीनर रहे हैं|आज कल अंग्रेज़ी और हिंदी टी वी चेनलों पर अपनी वाक्पटुता और स्पष्ट वक्तव्यों के लिए चर्चा में हैं|
श्री कोहली विद्यासंसकार स्कूल और अन्तराष्ट्रीय स्कूल आफ मीडिया & एंटरटेंटमेंट के संस्थापक निदेशक के पद सुशोभित कर चुके हैं|इसके अलावा दूर दर्शन के एंकर भी रहे हैं|
रोचक बात यह है कि वर्तमान में कांग्रेस के प्रधान मंत्री डाक्टर मन मोहन सिंह भी कोहली हैं|