Ad

नितीश ने समर्थन के बदले केंद्र से विशेष राज्य का दर्जा मांगा भाजपा ने इसे मज़ाक बताया

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने भी आज बहती गंगा में हाथ धोने को अपने हाथ बड़ा दिए हैं|उन्होंने केंद्र सरकार पर पांसा फैंकते हुए कहा है कि

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दो और समर्थन लो|

नितीश कुमार लम्बे अरसे से बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे हैं|संसद और संसद के बाहर इसके लिए आवाज़ उठाते आ रहे हैं|पिछले दिनों राष्ट्रपति के चुनावों में एन डी के के विशेष घटक होने के बावजूद उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव मुखर्जी को समर्थन दिया था| अब चूँकि केंद्र सरकार राजनीतिक संकट में है ऐसे में उन्होंने विशेष राज्य के दर्जे की मांग को हवा दे दी है|
वैसे इससे पहले भी नितीश कुमार केंद्र सरकार के गिराने की संभावनाओं को नकार चुके है उनका कहा है कि कांग्रेस किसी ना किसी तरह से संख्याबल के गणित को सुलझा ही लेगी|
एन डी के की लीडर पार्टी भाजपा के प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में इस स्थिति पर अपनी पार्टी के नज़रिए से टिपण्णी की है|उन्होंने कहा है कि नितीश कुमार ने कांग्रेस को एक्सपोज करने के लिए विशेष राज्य का दर्जा माँगा है|क्योंकि ना नौ मन तेल होगा और नाही राधा नाचेगी|