Ad

हरियाणा में जन समस्यायों के”हर समाधान”के बाद अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस पोर्टल”हर समय”हुआ लांच

[चंडीगढ़]हरियाणा में जन समस्यायों के”हर समाधान”के बाद अब अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस का पोर्टल”हर समय”हुआ लांच
हरियाणा के मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस का सिटिज़न पोर्टल “हर समय” पंचकुला में लांच किया |
वर्तमान भाजपा की सरकार की पारदर्शी+भ्रष्टाचार मुक्त+ सुशासन देने की पहल के रूप में इसे देखा जा रहा है|
अब लोग बिना थाने-दफ्तरों के चक्कर काटे बिना इस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे शिकायत दर्ज करवा सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने हरियाणा पुलिस को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने सुधारों के इतिहास के विषय में कहा कि पुलिस आधुनिकीकरण की शुरुआत के वर्ष 2002-08 के प्रथम चरण में पांच करोड रूपए+2008-11 तक द्वितीय चरण में 27 करोड + 2011 के बाद के तीसरे चरण में 126 करोड रूपए की राशि खर्च की गई है।
आज का यह “हर समय” पोर्टल भी पुलिस आधुनिकीकरण से जुडा है जिसे वहृद नैटवर्क क्षेत्र से पुलिस थानों को जोडा गया है।
मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियोंका उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें अपने अच्छे कार्यों का विवरण भी उप लोड करने को प्रेरित किया
पुलिस महानिदेशक श्रीनिवास वशिष्ठ, आई०जी० सी०आई०डी श्री शत्रुजीत कपूर ने बताया कि पोर्टल के प्रथम चरण में शिकायत+खोई हुई सम्पत्ति +दस्तावेज, आर.टी.आई+साईबर कैफे जैसी सेवाएं उपलपब्ध करवाई गई हैं।अब तक 35 हजार पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है|गौरतलब है कि इससे पूर्व सी एमओ विंडो +हर समाधान”नाम से पोर्टल शुरू किये जा चुके हैं जिसमे जन समस्यायों को ओन लाइन दर्ज कराया जा सकता है

,