Ad

Tag: HarSamadhan

हरियाणवी समस्यायों को भी २५० फिट ऊपर टांगा:दूर रहेंगी और वक्त बेवक्त दिखाई भी देती रहेंगी

[चंडीगढ़ ]हरियाणा के सीएम लाला मनोहर लाल खट्टर ने फरीदाबाद में विश्व का सबसे ऊंचे डंडे पर नेशनल तिरंगा झंडा [२५० फिट]फहरा कर लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एंट्री ले ली | इस छेत्र में कांग्रेस के पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया| राष्ट्रीय भावनाऔर भाजपाई केसरिया से ओतप्रोत समारोह में विपक्ष की भूमिका दूरबीन से देखने पर भी दिखाई नहीं दी।ऐसा लगा कि मानो विपक्ष के विरोधों को २५० फिट टांग दिया गया है।विपक्ष की बात तो ठीक है यह सभी का हक़ बनता है लेकिन ऐसा लगता है कि विपक्ष के साथ ही हरियाण की जनता की समस्यायों को भी ऊँचाई पर टांग दिया गया है जाहिर है उंचाइ पर रही समस्या एक तो दूर रहती है और वक्त बे वक्त जल्दी दिखाई दे जाती हैं |फरीदाबाद का घना शहर अभी तक राजनितिक उपेक्षा का शिकार रहा है शायद इसीलिए यहां वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाय गया है यह अपने आप में सभी को आईना दिखाने जैसा जरूर है |
इस सरकार के बनते ही फरीदाबाद के पटाखा बाजार में आग लग गई थी जिसकी आतिशबाजी में विपक्ष ने भी हाथ सेंके, उसकी जांच की रिपोर्ट ऑनलाइन नहीं हुई+सड़क दुर्घटनाएँ मंत्री अनिल विज से लेकर मनोहर खट्टर तक को ठोक रही हैं+यूरिया की खाद विपक्ष की ही बेल बढ़ने में लगी है+बैंकों में लूट से लुटेरे सरे आम लखपति बने जा रहे हैं+सरकारी वेबसाइट [हरसमाधान]+सी एम ओ विंडो] पर समस्यायों का एकाउंट जरूर रिच होता जा रहा है ।शिकायतों के निवारण के लिए रिमाइंडर्स की जनता में आदत भी बढ़ती जा रही है ।सो यह कहा जा सकता है कि फिलहाल विपक्ष के साथ ही जनता की उम्मीदों को भी २५० फिट पर टांग दिया गया है शायद ऊंचाई से ज्यादा क्लीयर दिखाई देगा और समस्यायों को सुलझाने में मदद मिलेगी

हरियाणा में जन समस्यायों के”हर समाधान”के बाद अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस पोर्टल”हर समय”हुआ लांच

[चंडीगढ़]हरियाणा में जन समस्यायों के”हर समाधान”के बाद अब अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस का पोर्टल”हर समय”हुआ लांच
हरियाणा के मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस का सिटिज़न पोर्टल “हर समय” पंचकुला में लांच किया |
वर्तमान भाजपा की सरकार की पारदर्शी+भ्रष्टाचार मुक्त+ सुशासन देने की पहल के रूप में इसे देखा जा रहा है|
अब लोग बिना थाने-दफ्तरों के चक्कर काटे बिना इस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे शिकायत दर्ज करवा सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने हरियाणा पुलिस को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने सुधारों के इतिहास के विषय में कहा कि पुलिस आधुनिकीकरण की शुरुआत के वर्ष 2002-08 के प्रथम चरण में पांच करोड रूपए+2008-11 तक द्वितीय चरण में 27 करोड + 2011 के बाद के तीसरे चरण में 126 करोड रूपए की राशि खर्च की गई है।
आज का यह “हर समय” पोर्टल भी पुलिस आधुनिकीकरण से जुडा है जिसे वहृद नैटवर्क क्षेत्र से पुलिस थानों को जोडा गया है।
मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियोंका उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें अपने अच्छे कार्यों का विवरण भी उप लोड करने को प्रेरित किया
पुलिस महानिदेशक श्रीनिवास वशिष्ठ, आई०जी० सी०आई०डी श्री शत्रुजीत कपूर ने बताया कि पोर्टल के प्रथम चरण में शिकायत+खोई हुई सम्पत्ति +दस्तावेज, आर.टी.आई+साईबर कैफे जैसी सेवाएं उपलपब्ध करवाई गई हैं।अब तक 35 हजार पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है|गौरतलब है कि इससे पूर्व सी एमओ विंडो +हर समाधान”नाम से पोर्टल शुरू किये जा चुके हैं जिसमे जन समस्यायों को ओन लाइन दर्ज कराया जा सकता है

,