Ad

डॉ मन मोहन सिंह ने अंडमान निकोबार में नौका दुर्घटना पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया और तत्काल सहायता के आदेश दिए

प्रधानमंत्री डॉ मन मोहन सिंह ने अंडमान निकोबार में नौका दुर्घटना से हुई जानमाल की हानि पर शोक व्‍यक्‍त किया
प्रधानमंत्री ने सभी केन्‍द्रीय एजेंसियों को आदेश दिया है कि वे राहत और बचाव कार्यों में तत्‍काल सहायता करें। रविवार शाम एक समुद्री नौका[एक्वा मरीन] बंगाल की खाड़ी में पोर्ट ब्‍लेयर के निकट रोस द्वीप और नॉर्थ बे के बीच समुद्र में डूब गयी थी|
नौका पर सवार कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाव पर क्षमता से दोगुने लोग सवार थे ।दक्षिण अंडमान जिला प्रशासन ने 21 लोगों की मौत की पुष्टि की है 13 लोगों को बचाने का दावा किया है | हादसे में बचाए गये पर्यटकों को पोर्ट ब्लेयर के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।नाव पर तमिलनाडु के कांचीपुरम और मुंबई के पर्यटक सवार थे।
कोस्ट गार्ड+ सुरक्षा कर्मी + सिविल के संयुक्त तत्वावधान में चलाया गया बचाव अभियान जारी है।
उप राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल [सेवानिवृत्त] एके सिंह ने मृतकों के परिजनों को एक लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।,