Ad

२३६८९८ चिकित्सा पर्यटकों की सेवा करके बीते साल 1,07,671 करोड़ रुपयों की आय भी हुई

[नई दिल्ली] भारत में चिकित्सा पर्यटन के लिए जारी किये जा रहे चिकित्‍सा वीजा बेहद लोक प्रिय हो रहे हैं |वर्ष २०१३ में विश्व के 236898 मरीजों की सेवा की गई और इससे 1,07,671 करोड़ रुपए की आय भी हुई |
इस छेत्र के लिए केंद्र स्तर पर विशेष योजना तैयार की जा रही हैं |
पर्यटन राज्‍य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने आज लोकसभा को बताया कि सरकार ने उपचार के लिए भारत आने वाले विदेशियों के लिए विशेष योजना तैयार की है। सरकार ने विदेशी मरीजों के लिए चिकित्‍सा वीजा शुरू किया है।
डॉ. शर्मा ने एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में बताया कि पिछले 3 वर्षों के दौरान चिकित्‍सा पर्यटन पर भारत आने वाले विदेशियों की संख्‍या
2011,== 138803,
2012 ==171021
2013 == 236898 थी।
इन तीन वर्षों के दौरान भारत में पर्यटन में से हुई विदेशी मुद्रा आय क्रमश:
२०११== 77,591 करोड़ रुपए,
२०१२==94,487 करोड़ रुपए और
२०१३==1,07,671 करोड़ रुपए रही।