Ad

छोटी मोटी समस्यायों में शक्ति गंवाने के बजाय चरित्र और राष्ट्र निर्माण में युवा आगे आयें:वरुण गांधी

मेरठ भड़काऊ भाषणों के लिए चर्चित भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को मेरठ में आध्यात्मिक संयत विचारक की भांति युवाओं से संवाद बनाए|स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती पर सूरजकुंड पार्क में उनकी प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उन्होंने कहा कि वह भी बचपन से स्वामी विवेकानंद से प्रभावित रहे हैं।उन्होंने स्वामी विवेक नन्द के विचारों का उल्लेख करते हुए व्यक्ति के बजाय विचारों को महत्त्व देने का अहवाह्न किया |
वरुण गांधी ने युवाओं से आह्वान किया कि वह छोटी मोटी समस्याओं में अपनी उर्जा या सामर्थ्य बर्बाद करने के बजाय राष्ट्र निर्माण की सोंचे और अपने सपनों को साकार करें, इससे देश का विकास होगा ।मंचासीन जनप्रतिनिधियों से कहा कि वह नाली-खड़ंजे की समस्या में न उलझकर देश को ऊंचा उठाने पर विचार करें।
पीलीभीत से भाजपा के सांसद वरुण गांधी ने कहा कि 100 करोड़ लोग खासकर युवा अगर अपनी तरक्की के सपने को साकार करने के लिए उठ खड़े हो जाएँ तो देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। हम लोग नाली और खड़ंजे से आगे नहीं सोच पाते, जबकि हमें विश्व के मानचित्र पर देश को शक्तिशाली बनाने के लिए भी विचार विमर्श करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि सुभाषचंद्र बोस ने कहा था कि अगर भारत को समझना है तो स्वामी विवेकानंद के विचारों को जरूर पढ़ना चाहिए।राजगोपालाचार्य जी ने भी कहा है कि स्वामी जी के कारण ही देश और विदेशों में हिन्दू धर्म की रक्षा हो पाई है| वरुण गांधी ने मोहल्लों और गांवों में अनुभवी और युवाओं का मंच बनाकर देश को विकसित करने के लिए विचार करने की बात कही। विवेकानंद चाहते थे कि सबसे ऊंचे दर्जे के विचार केवल बुद्धिजीवियों व विश्वविद्यालयों तक सीमित नहीं रहें, बल्कि वह समाज के अंतिम पायदान पर खड़े आदमी तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि अगर हर व्यक्ति मिलजुल कर रहे तो यह विवेकानंद के प्रति कृतज्ञता होगी। इससे पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने विवेकानंद के 1893 में अमेरिका में दिए भाषण का जिक्र किया और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। महापौर हरीकांत अहलूवालिया, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल व रवींद्र भड़ाना, कर्मचारी संघ के महामंत्री तुलसी मोहन, जलकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कृपाल सिंह गुर्जर, सतीश राणा मंच पर मौजूद रहे। महानगर भाजपा अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, डा. चरण सिंह लिसाड़ी व आलोक सिसौदिया आदि भी मौजूद रहे।

प्रतिभाओं का सम्मान

युवा दिवस के रूप में मनाये गए इस दिवसपर अनेको प्रतिभओंको सम्मानित भी किया गया|अलका तोमर,अजय मित्तल,भुबनेश्वर,आर सी त्यागी,आनंद प्रकाश,जबर सिंह,प्रवीण कुमार,पूनम बिश्नोई आदि को सम्मानित किया गया|

अव्यवस्थाएं

समारोह स्थल पर अव्यवस्थाएं भी हावी रही|वरुण गाँधी के समीप पहुँचने की जद्दोजहद में कार्यकर्ता एक दूसरे पर गिरते देखे गए|
सूरजकुंड पार्क में वरुण गांधी को जबरदस्त धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। कई बार वह भी गिरते गिरते बचे।
प्रदेश में सत्ता रूड सपा के स्थानीय मुस्लिम पार्षद भी समारोह स्थल पर पहुंचे और साम्प्रदाईक सौहार्द की मिसाल पेश की|यासीन,वसेम गाजी,शकील,दिलशाद,आदि भी वहां पहुंचे|

नगर आयुक्त राज कुमार सचान की किरकिरी

सूरज कुंड पर स्वामी विवेकानन्द की १० फीट की मूर्ति की स्थापना को लेकर विवादों में आये नगर आयुक्त राज कुमार सचान समारोह स्थल से भी नदारद रहे बताया जा रहा है कि इस विवाद के कारण सचान का तबादला मेरठ से बाहर कर दिया गया है|
स्वामी विवेकानंद की १५० जयंती पर उनके आदर्शों को घर घर तक पहुंचाने के लिए शहर में १६ स्थानों से शोभा यात्राएँ निकाली गई ऐ बी वी प् और सनातन धर्म स्कूल के छात्रों सहित सभी शोभा यात्राओं का मिलन समारोह स्थल पर कराया गया|

Comments

  1. Maud Monge says:

    the old indicating was “wrap your ass in fiberglass”.