Ad

सी डी ऐ[आर्मी]+सी डी ऐ[फंड्स]की टीम खेलेंगी फ़ाइनल राउंड :डी ऐ डी वॉली बाल टूर्नामेंट

[मेरठ]सी डी ऐ [आर्मी]और सी डी ऐ[फंड्स]की टीमों ने फ़ाइनल राउंड में जगह बनाई अब ये दोनों टीम अगले माह लखनऊ में आयोजित होने वाले फाइनल राउंड में खेलेंगी |सी डी ऐ आर्मी के बेलवेडियर काम्प्लेक्स में चल रहे दो दिवसीय डी ऐ डी वॉली बाल टूर्नामेंट का आज विधिवत समापन किया गया |इस जोनल राउंड के आज दूसरे मैच में सी डी ऐ [पी डी] सीधे तीन के मुकाबिले शून्य से हारी| किसी मैच में भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकी | सी डी ऐ [निधि] ने सी डी ऐ [पी डी] को सीधे [१]२५==७[२] २५==८[३]२५==९ से हराया |
इसके अलावा सी डी ऐ [आर्मी] ने पी सी डी ऐ [एयर फ़ोर्स] देहरादून को[१] २५==८[२]२५==१६[३]२५==२० से और सी डी ऐ [निधि] को [१]२५==१८[२]२५==१७[३]२५==१७ से हराया |र ले नियंत्रक [सेना] + [पी डी] डी आर नेगी ने विजेताओं को पुरुस्कृत किया|१४ सिख रेजिमेंट के बैंड ने मधुर धुनों से समा बांधा | गौरतलब है कि बुधवार को इसका टूर्नामेंट का शुभारम्भ नियंत्रक [निधि ] जे एस आर्या ने कराया था |