Tag: इंद्र
गोवर्धन पूजा का पर्व बड़े उत्साह + भक्ति भाव से सराबोर होकर देश भर में मनाया गया
लोक कथा के अनुसार भगवान कृष्ण के द्वापर युग में स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र का मान-मर्दन करने के लिए गोवर्धन पूजा की और सभी ब्रजवासियों से गोवर्धन की पूजा करने के लिए कहा। कृष्ण की बात मानकर सभी ब्रजवासियों ने इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू कर दी, जिससे इंद्र ने कुपित होकर 7 दिन तक लगातार मूसलाधार बारिश की। ब्रजवासियों की रक्षा के लिए श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी एक अंगुली पर धारण किया था।
एक अन्य लोक कथा के अनुसार गाय और वराह की लड़ाई करवा कर गाय को विजयी बनाया जाता है| बताया जाता है कि कान्हा को मारने के लिए उनके मामा राजा कंस ने एक देत्य को वराह बना कर भेजा था मगर रह में गायों को पता चल गया और गायों ने उस वराह को मार डाला |
Recent Comments