Ad

Tag: दीपावली

गोवर्धन पूजा का पर्व बड़े उत्साह + भक्ति भाव से सराबोर होकर देश भर में मनाया गया

गोवर्धन पूजा का पर्व बड़े उत्साह + भक्ति भाव से सराबोर होकर देश भर में मनाया गया

। दीपावली के पश्चात के बाद बुधवार को मंदिरों के अलावा घर-घर में गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाई गई। अन्नकूट का प्रसाद बनाकर उनका भोग लगाया गया। वहीं मंदिरों में अन्नकूट का भोग लगाया गया गोबर्धन पूजा और दर्शनों के लिए सुबह से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। ब्रज + वृंदावन,+ गोकुल,+ महावन,+ नंदगांव,+ बरसाना,+ राधाकुंड+मेरठ आदि के मंदिरों में भी गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया
लोक कथा के अनुसार भगवान कृष्ण के द्वापर युग में स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र का मान-मर्दन करने के लिए गोवर्धन पूजा की और सभी ब्रजवासियों से गोवर्धन की पूजा करने के लिए कहा। कृष्ण की बात मानकर सभी ब्रजवासियों ने इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू कर दी, जिससे इंद्र ने कुपित होकर 7 दिन तक लगातार मूसलाधार बारिश की। ब्रजवासियों की रक्षा के लिए श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी एक अंगुली पर धारण किया था।
एक अन्य लोक कथा के अनुसार गाय और वराह की लड़ाई करवा कर गाय को विजयी बनाया जाता है| बताया जाता है कि कान्हा को मारने के लिए उनके मामा राजा कंस ने एक देत्य को वराह बना कर भेजा था मगर रह में गायों को पता चल गया और गायों ने उस वराह को मार डाला |

इंडिया के विकास चिराग जल रहे हैं उनके नीचे छाए भारत के अँधेरे में असंख्यक दरिद्र नारायन दुबके हैं


झल्ले दी झल्लियाँ गल्लां

एक झल्ल्यत प्रेमी

ओये झल्लेया दिवाली दी लख लख वधाईयां +मुबारकां ते कान्ग्रेचुलेश्नाश । देखा दीपावली के पवित्र अवसर पर रविवार की धनतेरस से ही पूरा शहर रोशनी से नहाया हुआ है ।व्यापारियों पर खूब हो रही है धन की वर्षा|
ज्योति से ज्योति जल रही है घर -घर रोशनी में जगमगा रहा है । व्यापारी हो या दरवेश हसाड़े लक्ष्मी+ गणेश काट रहे हैं सबके कलेश|

इंडिया के विकास चिराग जल रहे हैं उनके नीचे छाए भारत के अँधेरे में असंख्यक दरिद्र नारायन दुबके हैं

झल्ला

वधाईयां जी आप जी भी खूब वधो।लेकिन साहब जी ये जो इंडिया के विकास रूपी चिराग जल रहे हैं उनके नीचे छाए भारत के अँधेरे में असंख्यक दरिद्र नारायन दुबके बैठे हैं । कहा जाता है कि दीवाली पर धन की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है और ये लक्ष्मी देवी चंचला स्वभाव की होने के साथ साथ कर्म प्रधान भी है ।ये माता राणी कर्म करने वालों को ही वांछित लाभ या फल देती है।इसीलिए झल्ले का निवेदन है कि अपने जीवन काल में कम से कम एक दरिद्र नारायणको चिराग के अँधेरे से उठा कर बाहरी विकास की रोशनी के दर्शन कराने से बड़ा कोई दूसरा कर्म नहीं होगा|कर्म करने से माता राणी के प्रसन्न होने के चांस काफी बढ जायेंगें|

नरक चतुर्थी पर स्वर्गीय आनंदों के साथ दीपावली मनाएं

सबको हैप्पी दीपावली

नरक चतुर्थी पर स्वर्गीय आनंदों के साथ दीपावली मनाएं

| लंकापति रावण पर अयोध्यापति श्री राम की विजय के पश्चात श्री राम के घर लौटने पर खुशियाँ बांटने को दीपावली पर्व का नाम दिया गया है| यह त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक और धन धान्य प्रदान करने वाली लक्ष्मी के पूजन से भी जुडा है|धन तेरस +छोटी दिवाली और बड़ी दीपावली पर प्रकाश करने +खरीददारी करने और पूजन का विशेष महत्व है| इसीलिए इन तीन दिनों में अरबों /= का व्यापार होता है|यहाँ तक की शेयर बाज़ार में भी महूरत खरीददारी का चलन है|

किड्स किंगडम में दीपावली सेलिब्रेट की गई |

बुढ़ाना गेट [स्वामी पाड़ा]स्थित किड्स किंगडम प्ले स्कूल में आज शुक्रवार को दीपावली सेलिब्रेट की गई |इस दौरान बच्चो ने रंग बिरंगे दीये बनाकर प्रदर्शित किये|इसके साथ हैप्पी एंड सैफ दीवाली की शुभ कामनाएं भी बांटी गई|स्कूल के निदेशक उत्सव कर्णवाल ने दिवाली का महत्त्व बताया और पटाखों से दूर रहने की सलाह भी दी

किड्स किंगडम प्ले स्कूल में दीपावली

|राधिकाटंडन +गरिमा शर्मा+सारिका+उज्मा+आदि ने सराहनीय योग दान दिया|