Ad

Tag: खेल मंत्रालय

दृष्टिहीन क्रिकेट टीम आज रात विश्‍व कप दृष्टिहीन प्रतियोगिता के लिए साउथ अफ्रीका रवाना होगी:शुभकामनाएं

[नई दिल्ली]भारत की दृष्टिहीन क्रिकेट टीम को विश्‍व कप दृष्टिहीन क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं |
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार+सर्बानंद सोनोवाल ने आज एकदिवसीय विश्‍व कप दृष्टिहीन क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने वाली भारत की दृष्टिहीन क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दी। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने टीम के लिए 10 लाख रूपये की सहायता राशि दी है।
यह विश्वस्तरीय प्रतियोगिता दक्षिण अफ्रीका में होगी।
श्री शेखर नायक के नेतृत्‍व में 17 सदस्‍यों का दल आज देर रात को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगा।
इस दल में तीन अधिकारी भी शामिल किये गए हैं ।
दोनों मंत्रियों ने कहा कि टीम के साथ न केवल भारत सरकार की बल्कि पूरे देश की शुभकामनाएं हैं। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि एकदिवसीय विश्‍व कप को जीतने के लिए टीम अपना बेहतर प्रदर्शन करेगी।
फोटो कैप्शन
The Union Minister for Chemicals and Fertilizers, Shri Ananthkumar and the Minister of State for Youth Affairs and Sports (Independent Charge), Shri Sarbananda Sonowal felicitated the Indian team for Blind Cricket, before the team proceeds to Blind Cricket ODI World cup in South Africa,
in New Delhi on November 24, 2014.

दक्षिण भारत की स्वर कोकिला एस जानकी ने पद्म भूषण पुरस्कार को इनकार किया

स्वर कोकिला एस जानकी

कांग्रेस और विवादों का पुराना नाता हैऔर अब वर्ष 2013 के लिए घोषित पद्म पुरस्कारों पर भी विवाद शुरू हो गया है।दक्षिण भारत के कलाकारों की अनदेखी का आरोप लगाया जा रहा है| भारत सरकार ने बुधवार को पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों की भी घोषणा की है|इसमें पद्म भूषण के लिए नामित दक्षिण भारत की जानी-मानी प्रख्यात गायिका एस जानकी Sishtla Sreeramamurthy Janaki] ( April 23, 1938) ने पद्म भूषण पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि उनके साढ़े पांच दशक के शानदार करियर में इससे पहले उन्हें पद्म पुरस्कार के लायक नहीं समझा गया।चार नेशनल फिल्म अवार्ड्स + 31 विभिन्न स्टेट फिल्म अवार्ड्स जीतने वाली इस दक्षिण भारतीय कोकिला ने कहा, ‘मैंने पद्म अवार्ड लेने से इंकार कर दिया है। 55 साल से गायकी मेरा पेशा है। क्या अब तक सरकार को मेरी याद नहीं आई थी। मेरे लिए सबसे बड़ा अवार्ड मेरे फैंस हैं जो अलग-अलग भाषाओं में मेरे गायन को पसंद करते हैं।’ बता दें कि मानद डाक्टरेट की उपादि से सम्मानित जानकी ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में 20 हजार से अधिक गाने गाए हैं।
इसके अलावा , दो बार ओलंपिक में मेडल जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार ने पद्म अवॉर्ड के लिए नहीं चुने जाने पर नाराजगी जताई है।इस वर्ष पुरस्कार पाने वालों में 24 महिलाएं हैं। जबकि 11 अन्य में विदेशी, अप्रवासी भारतीय, मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाली हस्तियां हैं।
इस साल फिर भारत रत्न किसी को नहीं दिया गया है। पुरस्कारों की तीन श्रेणियों में जिन लोगों को चुना, उनमें जन चेतन को जगाने वाले अन्ना हजारे, उनकी टीम का सदस्य या भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं है। हाँ इसके अपवाद के रूप में अन्ना बाबू राव का इलाज करने वाले चिकित्सक के संचेती को जरूर सरकार ने पद्म विभूषण दिया है । भारत रत्न की सूची में खेल को भी शामिल करने के बाद क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर या हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को इस बार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। खेल मंत्रालय ने इन दोनों के साथ ही पहली बार एवरेस्ट फतह करने वाले शेरपा तेनजिंग नोरगे का नाम भी भारत रत्न के लिए प्रस्तावित किया था। लेकिन, इसे अब तक स्वीकार नहीं किया गया है। इससे पहले वर्ष 2009 में मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया जा चुका है|
पद्म पुरस्कारों का और विवादों का नाता पुराना है| गए साल फोटोग्राफर सुनील जाना को पद्म श्री दिया गया था। उन्हें 40 साल पहले भी यही अवॉर्ड मिला था।