Ad

Tag: भारत रत्न

दक्षिण भारत की स्वर कोकिला एस जानकी ने पद्म भूषण पुरस्कार को इनकार किया

स्वर कोकिला एस जानकी

कांग्रेस और विवादों का पुराना नाता हैऔर अब वर्ष 2013 के लिए घोषित पद्म पुरस्कारों पर भी विवाद शुरू हो गया है।दक्षिण भारत के कलाकारों की अनदेखी का आरोप लगाया जा रहा है| भारत सरकार ने बुधवार को पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों की भी घोषणा की है|इसमें पद्म भूषण के लिए नामित दक्षिण भारत की जानी-मानी प्रख्यात गायिका एस जानकी Sishtla Sreeramamurthy Janaki] ( April 23, 1938) ने पद्म भूषण पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि उनके साढ़े पांच दशक के शानदार करियर में इससे पहले उन्हें पद्म पुरस्कार के लायक नहीं समझा गया।चार नेशनल फिल्म अवार्ड्स + 31 विभिन्न स्टेट फिल्म अवार्ड्स जीतने वाली इस दक्षिण भारतीय कोकिला ने कहा, ‘मैंने पद्म अवार्ड लेने से इंकार कर दिया है। 55 साल से गायकी मेरा पेशा है। क्या अब तक सरकार को मेरी याद नहीं आई थी। मेरे लिए सबसे बड़ा अवार्ड मेरे फैंस हैं जो अलग-अलग भाषाओं में मेरे गायन को पसंद करते हैं।’ बता दें कि मानद डाक्टरेट की उपादि से सम्मानित जानकी ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में 20 हजार से अधिक गाने गाए हैं।
इसके अलावा , दो बार ओलंपिक में मेडल जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार ने पद्म अवॉर्ड के लिए नहीं चुने जाने पर नाराजगी जताई है।इस वर्ष पुरस्कार पाने वालों में 24 महिलाएं हैं। जबकि 11 अन्य में विदेशी, अप्रवासी भारतीय, मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाली हस्तियां हैं।
इस साल फिर भारत रत्न किसी को नहीं दिया गया है। पुरस्कारों की तीन श्रेणियों में जिन लोगों को चुना, उनमें जन चेतन को जगाने वाले अन्ना हजारे, उनकी टीम का सदस्य या भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं है। हाँ इसके अपवाद के रूप में अन्ना बाबू राव का इलाज करने वाले चिकित्सक के संचेती को जरूर सरकार ने पद्म विभूषण दिया है । भारत रत्न की सूची में खेल को भी शामिल करने के बाद क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर या हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को इस बार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। खेल मंत्रालय ने इन दोनों के साथ ही पहली बार एवरेस्ट फतह करने वाले शेरपा तेनजिंग नोरगे का नाम भी भारत रत्न के लिए प्रस्तावित किया था। लेकिन, इसे अब तक स्वीकार नहीं किया गया है। इससे पहले वर्ष 2009 में मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया जा चुका है|
पद्म पुरस्कारों का और विवादों का नाता पुराना है| गए साल फोटोग्राफर सुनील जाना को पद्म श्री दिया गया था। उन्हें 40 साल पहले भी यही अवॉर्ड मिला था।

पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपई का ८८वां जन्म दिन देश भर में मनाया गया:Bharat Ratn For A B Vajpai Demanded

पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपई का ८८ वा जन्म दिन देश भर में मनाया जा रहा है| इस अवसर पर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की मांग की गई है| सेन्ट्रल दिल्ली स्थित उनके निवास पर प्रधान मंत्री डाक्टर मन मोहन सिंह,भाजपा नेता एल के अडवानी,सुषमा स्वराज,नितिन गडकरी,और राजनाथ ने अटल बिहारी वाजपई को जन्म दिन की बधाई दी|
भाजपा शासित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की मांग की है।श्री चौहान ने वाजपेयी के व्यक्तित्व पर आधारित जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि वाजपेयी ऐसे नेता हैं जिनसे सभी प्यार और आदर करते हैं।बताते चलें कि वाजपेयी का जन्म 25 दिसम्बर, 1924 को पूर्व रियासत, ग्वालियर में हुआ था, जो अब मध्य प्रदेश का हिस्सा है।
वाजपेयी, भाजपा के पूर्व संगठन भारतीय जन संघ के संस्थापक नेताओं में से एक हैं। वह जनता पार्टी की सरकार में वर्ष 1977 में देश के विदेश मंत्री रहे।
वर्ष 1996 में वह सिर्फ 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री बने। इसके बाद मार्च 1998 में 13 माह के लिए और फिर अक्टूबर 1999 से मई 2004 के बीच तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने वर्ष 2009 का चुनाव नहीं लड़ा था।आज कल सक्रिय राजनीती से हट कर घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं|
तालकटोरा स्टेडियम में वाजपई जी का जन्म दिन रक्त दान करके मनाया गया
इस मौके पर बरनाला में कार्यकर्ताओं ने सदर बाजार को जोड़ती दो गलियों टूटे वाटे वाली गली व बांसा वाली गली का नाम बदल कर ‘श्री अटल बिहारी वाजपेयी मार्ग’ रख दिया।
इसकी घोषणा भाजपा जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह हंडियाया ने मंगलवार को बरनाला में हुए समारोह को संबोधित करते हुए कही।।
श्री वाजपेयी के 88 वें जन्मदिवस के अवसर पर बलात्कार पीड़ित लड़की को समर्पित रैली के समक्ष अपने संबोधन में पार्टी के वरिष्ठ नेता एम वेंकैया नायडु ने कहा, ‘‘ देश की राजधानी में जो कुछ हो रहा है, वह कानून व्यवस्था के खिलाफ जनता के संचित गुस्से के कारण है। यह केवल इस बलात्कार की घटना के कारण नहीं है।
मेरठ में बी जे पी कार्यकर्ताओं ने हवं करके अपने नेता की लम्बी आयु की कामना की