Ad

Tag: मणिशंकर अय्यर

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में नरेन्द्र मोदी ने उकसा कर कांग्रेस को दीमक और सांप, बिछु की लड़ाई में फंसाया

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में नरेन्द्र मोदी ने उकसा कर कांग्रेस को दीमक और सांप, बिछु की लड़ाई में फंसाया

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में नरेन्द्र मोदी ने उकसा कर कांग्रेस को दीमक और सांप, बिछु की लड़ाई में फंसाया

भाजप के राष्ट्रीय अधिवेशन में गुजरात के मुख्य मंत्री नरेन्द्र मोदी नेअपने ४८ मिनट्स के भाषण में राष्ट्रीय स्तर के न्रेतत्व की बाजीगरी दिखाई और अपनी धुर्र विरोधी कांग्रेस को उकसाने में सफलता पा ली | अपने मोदी मार्का सम्मोहन बाणों से कांग्रेस को अपने इर्द गिर्द ले आये इससे बौखलाई कांगेस दीमक और सांप बिच्छु के वाद विवाद में फंस गई है | उन्होंने कहा कि कांग्रेस दीमक कि तरह है और इसे मिटाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं का पसीना कारगर होगा|
अपने ४८ मिनट्स के भाषण में मोदी ने कांग्रेस को ‘कमीशन पार्टी’ बताया उन्होंने पहले तो गांधी-नेहरू परिवार पर अपने तरकश से अग्निबाण चलाए और फिर कार्यकर्ताओं के मुख से ‘दामाद’ का जिक्र करवा कर अपनी ब्रांडिंग भी कर दी।इसके साथ ही भाजपा को मिशन की पार्टी बताया |
कांग्रेस में गैर परिवार वादी विचारधारा वाले नेताओं को उकसाने के लिए उन्होंने कांग्रेस से सिर्फ लालबहादुर शास्त्री को योग्य पी एम् बताया | मोदी ने जवाहरलाल नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक के नेतृत्व पर सवाल उठा दिया। दूसरी तरफ अटल बिहारी वाजपेयी को देश के इतिहास का सबसे योग्य पीएम बताकर उन्होंने यह भी संदेश दिया कि उनकी पार्टी ही योग्य पीएम और सुशासन दे सकती है।
10 जनपथ को निशाने पर लेते हुए मोदी ने नाम लिए बगैर कहा कि। यह परिवार पर्दे के पीछे से शासन चलाना चाहता है।प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर संकेत करते हुए मोदी ने कहा कि महत्वाकांक्षाओं के पोषण के लिए यहगाँधी परिवार महत्वपूर्ण पदों पर नाइट वॉचमैन बैठा देता है।मोदी ने कहा कि मनमोहन सिंह की जगह प्रणब मुखर्जी प्रधानमंत्री होते तो देश का इतना नुकसान नहीं होता। मोदी के निशाने पर सबसे ज्यादा नेहरू-गांधी परिवार ही रहा।
कांग्रेस शासन की खामियां गिनाने के बाद मोदी ने अपने विकास मॉडल का जिक्र भी किया उन्होंने बताया कि गुजरात की कमान थामते वक्त राज्य लगभग 6700 करोड़ के घाटे में था, लेकिन सुशासन के चलते अब 4500 करोड़ के फायदे में है।अंत में मोदी ने कहा

माना कि अंधेरा घना है,
पर दीया जलाना कहां मना है।

[1] भाजपा मिशन पार्टी है और कांग्रेस करप्शन पार्टी है। इसके शासनकाल में हर सौदे में कमीशन लिया गया।
[2]- एक परिवार प्रमुख पदों पर नाइट वाचमैन बैठा देता है। ताकि पर्दे के पीछे से सब नियंत्रित करता रहे।
[3] लोकसभा चुनाव को दूसरे स्वतंत्रता संग्राम के तौर पर लें। देश को कांग्रेस से मुक्त कराना है।
[4]- मनमोहन सिंह के बजाए प्रणब मुखर्जी बेहतर प्रधानमंत्री होते। तब देश को इतना नुकसान नहीं होता।
[5] कांग्रेस देश के लिए दीमक है। इससे मुक्ति की एक ही दवा है, भाजपा कार्यकर्ताओं का पसीना।
[6] देश चल पड़ा है। कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का फैसला कर लिया गया है। हमे यह चिंता करना है कि यह जगह योग्य लोग भरें।
[7] एक परिवार के लिए कांग्रेस ने देश के साथ स्वयम अपना भी नुकसान किया है
नरेन्द्र मोदी के तरकश से निकले सम्मोहन बाणों के सम्मोहन में कांग्रेस के नेताओं के बयाँ आने लग गुए है|[१]मणि शंकर अय्यर का कहना है कि अगर हम दीमक हैं तो मोदी स्वयम सांप और बिछुआ हैं|[२]संसदीय कार्यमंत्री राजीव शुक्ला ने पुछा कि अगर प्रणब मुख़र्जी इतने अच्छे थे तब भाजपा ने संगमा का साथ क्यूं दिया|[३]इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद ने तो स्वयम को मोदी का बाप ही कह दिया|