Ad

Tag: मोहिन्द्र अमरनाथ

धोनी को धोने से काम नहीं चलने वाला: कप्तान और इसके सलेक्टरों को भी धोबी पाट दिखा ही देना चाहिए


झल्ले दी झल्लियाँ गल्ला

एक क्रिकेट प्रेमी

ओये झल्लेया ये हसाडी क्रिकेट टीम को किसकी काली नज़र लग गई है|देखो ना इंग्लैण्ड के बाद अब पाकिस्तान के हाथों भी अपने देश में ही सिरीज गवां दी |अपने ही घर में धोनी के धाकड़ धाराशाई हो गए| इंग्लैण्ड का सामना करने के समय धोनी ने कोलकत्ता की पिच में दोष का बहाना बनाया| यानि आँगन टेडा बताया | उसके बाद चेन्नई में टास को बेहद महत्वपूर्ण बताया |अब तो टास जीतने के बावजूद हार गए|बुरी तरह हार गए |मै कहूं की शर्मनाक रूप से हार गए |क्या क्रिकेट की दुर्दशा ऐसे ही चलते रहेगी ?देश के नाम को इसी तरह डुबोया जाता रहेगा? मेरी मानो तो अब केवल धोनी को धोने से काम नहीं चलने वाला अब तो यारा ये कप्तान और इसके सलेक्टरों को भी धोबी पाट से बाहर का रास्ता दिखा ही देना चाहिए |

कप्तान और इसके सलेक्टरों को भी धोबी पाट दिखा ही देना चाहिए |

झल्ला

ओ बाऊ साहब जी अपने घर में तो कुत्ता भी शेर होता है और हम तो खानदानी जुबानी शेर हैं इसीलिए हमने महमानों को बक्श दिया है मारना है तो उनके घर में घुस कर मारेंगे| और जहाँ तक बात सलेक्टरों की है तो बाबू जी बेचारे मोहिन्द्र अमरनाथ ने धोनी को धोने की कौशिश की तो पहले वर्ल्ड कप की जीत के हीरो बेचारे मोहिन्द्र ही धुल गए और तो और उन्हें ईडन गार्डन में सम्मान के लायक भी नहीं समझा गया| बाबू जी क्रिकेटर की कमाई के कारनामे अपना खेल दिखा रहे हैं|

महेंद्र की परेशानी दूर करने के लिए मोहिन्द्र को क्रिकेट सलेक्टर टीम से हटाया

कपिल के डेविल हरफन मौला मोहिंदर अमरनाथ को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम सिलेक्शन कमिटी के सदस्य पद से हटा दिया है। रोजर बिन्नी को मुख्य सलेक्टर बनाये जाने की खबर है|
मोहिंदर अमरनाथ और बी सी से आई के बीच काफी दिनों से टकराव की खबरें आ रही थीं जिनके चलते क्रिकेट बोर्ड ने 83वीं एजीएम की बैठक में अमरनाथ को हटाने का फैसला किया।
सूत्रों की मानें तो अमरनाथ ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 टेस्टों में लगातार हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट कप्तान बने रहने के विरोध किया था। न्यू ज़ीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए टीम को चुनने के लिए सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग में मोहिंदर अमरनाथ ने कहा था कि धोनी को टेस्ट टीम की कप्तानी से हटा देना चाहिए। वह वीरेंद्र सहवाग को कप्तान बनाए जाने के पक्षधर थे।
इस मामले पर वोटिंग कराई गई। बहुमत में चयनकर्ताओं ने अमरनाथ का साथ दिया।लेकिन अपना कार्यकाल पूर्ण कर चुके श्रीकांत धोनी के पक्ष में थे। इस मुद्दे पर हुई तनातनी के बाद अमरनाथ ने सिलेक्शन कमिटी से हटने की धमकी दी थी।पिछले एक साल से नॉर्थ ज़ोन की नुमाइंदगी कर रहे अमरनाथ को चयन समिति का हिस्सा यह कहकर बनाया गया था कि श्रीकांत की अध्यक्षता वाली समिति को कार्यकाल खत्म होने पर मोहिंदर अमरनाथ को अध्यक्ष पद दिया जाएगा| ऐसा नहीं हुआ |संदीप पाटिल को यह सम्मान दिया गया है|

महेंद्र की परेशानी दूर करने के लिए मोहिन्द्र को क्रिकेट टीम सलेक्टर टीम से हटाया

नॉर्थ जोन से अब मोहिंदर अमरनाथ की जगह विक्रम राठौर को चयन समिति का हिस्सा बनाए जाने की खबर है.
इनके अलावा ईस्ट जोन से सबा करीम, वेस्ट से एबी कुरुविल्ला सेंट्रल से सुनील चतुर्वेदी को बनाए जाने की खबर है.|यह एवेत्निक पद नहीं है|40 लाख रुपये के सालाना वेतन पाने वाले इस पद के लिए आखिरी निर्णय बोर्ड के सदस्यों द्वारा किया जाएगा.|एक बड़े गुट की राय है कि अगर मोहिन्द्र अमरनाथ मुख्य चयनकर्ता बन जाते हैं तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.