Ad

Tag: १०० DAYS

साध्वी उमा भारती के गंगा संरक्षण मंत्रालय को १०० दिनी उपलब्धि बताने का कोई निर्देश नहीं

[नई दिल्ली]साध्वी उमा भारती के गंगा संरक्षण मंत्रालय को १०० दिनी उपलब्धि बताने का कोई निर्देश नहीं साध्वी उमा भारती के जल संसाधन मंत्रालय ने यधपि मीडिया में छपी ख़बरों का खंडन तो कर दिया मगर १०० दिनों की उपलब्धि पर कोई रिपोर्ट ना तो साँझा की और नाही इसके लिए कोई समयावधि की घोषणा ही की है| मंत्रालय के अनुसार इसके लिए कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है|
जल संसाधन मंत्रालय द्वारा आज निम्न स्पष्टीकरण जारी किया गया है
“मीडिया के एक वर्ग ने खबर दी है कि जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित करने को लेकर प्रेस सम्मेलन आयोजित करने में हिचकिचा रहा था और उसे इसके आयोजन के लिए निर्देशित किया गया है।
इस संबंध में, यह स्पष्ट किया जाता है कि मंत्रालय द्वारा इस प्रकार का कोई निर्देश प्राप्त नहीं किया गया है और ये खबरें पूरी तरह से आधारहीन और काल्पनिक हैं। विभिन्न मंत्रालयों ने द्वारा पहले से ही अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर ली हैं और यह मंत्रालय नियत समय में इस संबंध में फैसला करेगा” गौरतलब है के एन डी ऐ की सरकार बनाते ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रियों से १०० दिनों की प्राथमिकता तय करने को कहा था |इस अवधि की उपलब्धता शेयर करने के लिए मंत्रालयों दवारा प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जा रही हैं लेकिन बीते दिनों १५ मंत्रियों द्वारा उपलब्धि शेयर नहीं किये जाने पर सवाल उठाये गए याहन तक कहा गया के प्रधान मंत्री इन मंत्रियों से अप्रसन्न हैं और १५ मंत्रियों को उपलब्धि बताने के लिए निर्देशित किया गया है |
इनमे से जल संसाधन मंत्रालय भी एक है|इस मंत्रालय के मंत्री सुश्री उमा भारती के पास हैं और उनके राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार हैं [Minister for Water Resources, River Development and Ganga Rejuvenation Sushri Uma Bharati
Minister of State Shri Santosh Kumar Gangwar]इस मंत्रालय की वेबसाइट पर महात्मा गांधी के अख़बार यंग इंडिया के 31-10-1929 [ Mahatma Gandhi”Young India” ]अंक को अपलोड किया गया है लेकिन इस विषय में वर्तमान मंत्रालय की उपलब्धियों का कही जिक्र नहीं है यहाँ तक के उपरोक्त स्पष्टीकरण भी नहीं है|यहाँ यह कहाँ भी तर्क संगत ही होगा के सर्कुलर आदि की अंतिम तिथि आज भी 08/09/2014 है