[मेरठ,यूपी ]कांग्रेस ने गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर मंत्री के बजाय कलक्ट्रेट घेर कर ही इतिश्री की| प्रदेश के पेंशन मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता राजिंदर चौधरी एक कार्यक्रम में शरीक होने मेरठ आये थे चूँकि कार्यक्रम अमर क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस से जुड़ा था इसीलिए मुख्य विपक्षी और अनुभवी कांग्रेस जैसी पार्टी से गन्ना किसानों की समस्यायों के लिए मंत्री को घेरना ज्यादा पोलिटिकल लाभदाई हो सकता था लेकिन स्थानीय नेताओं ने केवल कलेक्टोरेट को घेर कर इतिश्री कर ली |
गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी की स्थानीय इकाई ने आज कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया |इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनय प्रधान ने प्रदेश + केन्द्र सरकार पर किसानों की पूरी तरह से उपेक्षा करने का आरोप लगाया|
उन्होंने किसानों के कर्ज को भी माफ करने की सरकार से मांग उठाई।कार्यकर्ता इस दौरान हाथों में गन्ना लेकर पूरी कलक्ट्रेट व कचहरी का चक्कर लगाते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भी दिखाई दिए
पूर्व सभासद मंजीत सिंह कोछड़+पं0 नवनीत नागर+अशोक भारती+नसीम कुरैशी+खेम चंद पहलवान +सलीम पठान+रिकिन अहलूवालिया+मौ0 इमरान आदि ने प्रदर्शन में भाग लिया
Recent Comments