Ad

Tag: Hat trick

नरेन्द्र मोदी ने ११६ सीटों के साथ गुजरात में जीत की हैट्रिक बनाई Narendra Modi Has Scored A Hat trick

ठीक है ठीक है अगर आप की इच्छा है तो में एक दिन के लिए दिल्ली हो आऊंगा|यह आश्वासन आज नरेन्द्र मोदी ने दिया|गुजरात विधान सभा के नतीजों में कांग्रेस के साठ के मुकाबिले ११६ सीटें हासिल करके जीत की हेट्रिक बनाने वाले मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया| इस अवसर पर बोलते हुए एक समय ऐसा आया जब श्रोताओं ने बड़े स्वर में दिल्ली जाने अर्थार्त मोदी को प्रधान मंत्री बनाने की इच्छा व्यक्त की| इस मांग को हंस कर टालते हुए मोदी ने कहा की ठीक है चलो एक दिन के लिए में दिल्ली हो आउंगा| उन्होंने कहा के गुजरात का विकास करके देश सेवा की जा सकती है मगर इसके साठ ही उन्होंने गुजरात के साथ दूसरे प्रदेशों को जोड़ते हुए कहा के गुजरात को विशेष कर रोज़गार और स्वास्थ्य के छेत्र में ऐसा विकसित करना है जिसके फलस्वरूप दूसरे किसी प्रदेश का कोई भी जरुरत मंद नागरिक गुजरात में आये तो उसे यहाँ इलाज और रोज़गार मिल जाए|

Narendra Modi Has Scored A Hat trick

उन्होंने अपने संबोधन में अपने आलोचकों को निशाना बनाते हुए कहा के लोग जो पत्थर उन्हें मारते हैं वोह[मोदी]उन पत्थरों की सीडी बना लेते है और यह प्रदेश में तीसरी बार सीडी बनी है|केचाद उछालने वाले भूल गए के कमल[भाजपा का चुनाव चिन्ह] तो कीचड में ही खिलता है |जितना ज्यादा कीचड उछाला गया उतना ही ज्यादा कमल खिला है|
उन्होंने कहा की उनके विकास कार्यों को मान्यता नहीं दी गई|मगर अब जनता के विश्वास की तो कद्र की ही जानी चाहिए|यह शायद मीडिया की तरफ भी इशारा था|
गुजरात के चुनावों में अधिकतर गुजराती में भाषण देते रहे मोदी ने आज हिंदी में ही बड़ी संख्या में आये कार्यकर्ताओं को संबोधित किया|उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए दुनिया भर से टेक्निशियंस को आमत्रित भी किया|इन चुनावों में कांग्रेस के चेहरे मोद्वादिया को १७०००+के अंतर से हरा कर मोदी ने जहाँ आलोचकों को ईन दिखाया है वहीं इन चुनावों के प्रति एग्जिट पोल को भे सत्य ठहरा दिया है| इसके साथ ही विकास के नाम पर देश और दुनिया को जोड़ने का संकेत दे कर भविष्य के यौजनाओं का सन्देश भी दे दिया|