Ad

Tag: PetrolPump

हरियाणा में सवा दो हजार पेट्रोल पम्प बंद :ईंधन ना खरीदेंगे और न ही बेचेंगे

[चंडीगढ़]हरियाणा में सवा दो हजार पेट्रोल पम्प बंद पेट्रोल+डीजल ना खरीदेंगे और न ही बेचेंगे |
हरियाणा में डीलरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद पेट्रोल पंप बंद
हरियाणा में डीजल पर वैट कम कराने के लिए पेट्रोलियम डीलर आज अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए जिसके फलस्वरूप राज्य में 2,300 से अधिक ईंधन पंपों ने उपभोक्ताओं को पेट्रोल + डीजल की बिक्री रोक दी। ऑल हरियाणा पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पलविंदर सिंह ओबेरॉय ने आज बताया कि राज्य भर के 2,310 ईंधन पंप आज सुबह छह बजे से हड़ताल पर हैं।
उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम डीलर्स विरोध स्वरूप न तो ईंधन खरीदेंगे और न ही बेचेंगे।
इंडियन ऑयल+बीपीसीएल +एचपीसीएल जैसी तेल कंपनियों के सीधे स्वामित्व वाले कुछ पेट्रोल पंप खुले हैं।
डीलरों ने मुद्दे के हल के लिए हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के साथ बैठक करने से भी इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से ही बात करेंगे।
फाइल फोटो