Ad

Tag: VAT

हरियाणा में सवा दो हजार पेट्रोल पम्प बंद :ईंधन ना खरीदेंगे और न ही बेचेंगे

[चंडीगढ़]हरियाणा में सवा दो हजार पेट्रोल पम्प बंद पेट्रोल+डीजल ना खरीदेंगे और न ही बेचेंगे |
हरियाणा में डीलरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद पेट्रोल पंप बंद
हरियाणा में डीजल पर वैट कम कराने के लिए पेट्रोलियम डीलर आज अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए जिसके फलस्वरूप राज्य में 2,300 से अधिक ईंधन पंपों ने उपभोक्ताओं को पेट्रोल + डीजल की बिक्री रोक दी। ऑल हरियाणा पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पलविंदर सिंह ओबेरॉय ने आज बताया कि राज्य भर के 2,310 ईंधन पंप आज सुबह छह बजे से हड़ताल पर हैं।
उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम डीलर्स विरोध स्वरूप न तो ईंधन खरीदेंगे और न ही बेचेंगे।
इंडियन ऑयल+बीपीसीएल +एचपीसीएल जैसी तेल कंपनियों के सीधे स्वामित्व वाले कुछ पेट्रोल पंप खुले हैं।
डीलरों ने मुद्दे के हल के लिए हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के साथ बैठक करने से भी इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से ही बात करेंगे।
फाइल फोटो

दिल्ली में वैट के कारण पेट्रोल+डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरुद्ध भाजपा और कांग्रेस ने”आप”को घेरा

[नई दिल्ली] दिल्ली में वैट के कारण पेट्रोल+डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरुद्ध भाजपा और कांग्रेस ने”आप”को घेरा |भाजपा और कांग्रेस के युवा विंग[YouthCongress] के कार्यकर्ताओं ने अलग अलग कार्यक्रमों में वैल्यू एडेड टैक्स [VAT] के विरोध में “आप” पार्टी और इसके सीएम के विरुद्ध प्रदर्शन किया
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सी एम अरविन्द केजरीवाल के निवास पर धरना प्रदर्शन किया |भाजपा ने भी राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल+डीजल की कीमतन बढ़ाये जाने का विरोध किया|गौरतलब है कि दिल्ली प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पेट्रोल+डीजल पर २० से २५% तक वैट में वृद्धि कर दी है जिसके फलस्वरूप ये उत्पाद दिल्ली में भी सस्ते होने के स्थान पर और महंगे हो गए हैं