Ad

पाकिस्तान ने फिर युद्धविराम का उल्लंघन किया और दो सैनिको को अमानवीय यातनाएं दी

युद्धविराम का उल्लंघन कर पाकिस्तानी सैनिक मंगलवार को भारत की सीमा में घुस आए और संयुक्त राष्ट्र के तमाम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दो भारतीय सैनिकों की नृशंस हत्या कर दी|

पाकिस्तान ने फिर युद्धविराम का उल्लंघन किया और दो सैनिको को अमानवीय यातनाएं दी

के निकट नियंत्रण रेखा से सटकर हुये इस हमले में पाकिस्तानी सैनिक करीब 100 मीटर तक भारतीय सीमा में घुस आए और गश्ती दल पर हमला कर दिया। उन्होंने दो लांस नायकों हेमराज और सुधाकर सिंह की हत्या करने के अलावा दो अन्य सैनिकों को घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस जघन्‍य कारनामे के बाद एक जवान का सिर पाकिस्‍तानी सैनिक अपने साथ ले गए।
अमेरिका की विदेश विभाग की प्रवक्ता विक्टोरिया नूलैंड ने कहा कि हम कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर हिंसा की रिपोर्टों से चिंतित हैं। हम दोनों पक्षों से गोलीबारी रोकने के लिए कदम उठाने का आग्रह करते हैं।भारत सरकार ने पाकिस्तान की और से किए गए युद्धविराम उल्लंघन की कड़ी निंदा की है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सरकार इस घटना को उकसावे की कार्रवाई मानते हुए इसकी निंदा करती है।, जवानों की मौत को लेकर करगिल युद्ध के शहीद सौरव कालिया के पिता नरेंद्र कालिया ने कहा है कि अगर उनके बेटे के साथ हुए अमानवीय व्यवहार को लेकर कोई कार्रवाई होती, तो आज यह नौबत न आती।
सीमा पर युद्ध विराम के उल्लंघन की घटनाएँ लगातार बड़ती जा रही है|और सभी मानवीय मूल्यों की अनदेखी करके सैनिको की हत्याएं की जा रही है यह चिंता का विषय है| दोनों देशों में संबंधों को सामान्य बनाने में पाकिस्तान के गृह मंत्री का भारत में स्वागत, वीजा नियमों में ढील ,क्रिकेट डिप्लोमेसी,मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा देने के बावजूद भी पाकिस्तान की सेना के एल ओ सी पर हमले जारी हैं| अमेरिका के इंटरफियरेंस[दखल] के बावजूद पाकिस्तान की सेना पर वहां की सरकार नियंत्रण रखने में असफल साबित हो रही है|इसके पीछे भारत को साफ्ट स्टेट के रूप में देखा जाना एक कारण हो सकता है |बेशक युद्ध किसी भी समस्या का हल नही हो सकता मगर अपनी रक्षा के लिए कड़े कदंम और सन्देश जरूरी हैं

Comments

  1. A person who won’t read has no advantage in excess of a person who can not examine. -Mark Twain