झल्लीगल्लां
विभाजन विभीषिका पीड़ित
ओए झल्लेया! मोदी जी ने आज दिल खुश कर दिया ! कस्टोडियन विभाग को नींद से जगा दिया गया है। कस्टोडियन/अमानती ने अपने अधीन शत्रु सम्पत्ति की जांच शुरू कर दी है।ओए आज केंद्र सरकार के इस विभाग के अधिकारियों ने मेरठ शहर और देहात में करोड़ों ₹ मूल्य की सम्पत्ति का निरीक्षण किया।अब जल्द ही देश भर में शत्रु सम्पत्ति को एक लाख करोड़ में नीलाम करके राष्ट्र हित के कार्य किये जायेंगे।
झल्ला
भापा जी! Evacuee प्रॉपर्टी की भी जांच जरूरी है
भापा जी!! ठीक है लेकिन जो सम्पत्तियों को एलॉट करके पीड़ितों को कब्जे नही दिए गए उस सम्पत्ति को ना तो शत्रु सम्पत्ति में डाला गया और ना ही evacuee प्रॉपर्टी में ही दर्ज किया गया ।इसकी जांच भी तो करवाओ