झल्ले दी झल्लियां गल्लां
कांग्रेसी चीयर लीडर
ओये झल्लेया देखना अबकी बार हमने इन भाजपाइयों को नाको चने चबवा देने हैं| ओये एम पी में ओला वृष्टि और बाढ़ आये दिन किसानो को बर्बाद करने पर तुली है और उधर अपने रिश्तेदारों की गरीबी दूर करने में जुटे ये शिवराज सिंह चौहान की सरकार के एक कान तक भी जूँ नहीं रेंग रही |इसीलिए पीड़ित किसानों को न्याय दिलाने के लिए हसाडे दिग्विजय सिंह ने अपने मध्य प्रदेश में जाने के लिए खुद की कमर कस ली है|ओये किसानो की समस्यायों के लिए ७ जुलाई से गुना में भूख हड़ताल पर बैठने जा रहे हैं |ओये अब देखना मध्यप्रदेश से भाजपा का पत्ता साफ़ हुआ ही हुआ
झल्ला
वाकई देश में समाज वाद आ गया है तभी मीडिया के सामने हमेशा खड़े दिखाई देने वाले राजा[दिग्गी] जी अब किसानों के कल्याण के लिए डी एम के सामने भूख हड़ताल करेंगे |