Ad

अरबों रु लेकर भागे जतिन मेहता को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला

[नई दिल्ली] अरबों रु लेकर भागे जतिन मेहता को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला|मालूम हो के जतिन मेहता पर देश के छह हजार करोड़ रु लेकर भागने का आरोप है |पहली मार्च को कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुर्जेवाला ने भाजपा पर जतिन मेहता को भगाने का आरोप लगा कर सवाल किये थे |पूरी उसी का जवाब आज दे रहे थे |पूरी ने बताया के जतिन मेहता को लोन दिया गया कांग्रेस के शासन में + उसे भगाया गया कांग्रेस के शासन में+दूसरे देश की नागरिकता और फिर उसके पश्चात् कांग्रेस के ही शासन में अनेकों बार भारत की यात्रा करवाई गई |भाजपा के काल में जतिन की एक भी भारत यात्रा दर्ज नहीं है |
जतिन मेहता को लेकर भाजपा ने आज कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला| आज की प्रेस कन्फ्रेन्स में भाजपा के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी और ऍन एल नरसिम्हा ने बुलाये गए पत्रकारों के समक्ष जतिन मेहता के विषय में उपलब्ध साक्ष्य प्रस्तुत करके कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया |शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने बढे प्रभाव शाली शैली में तथ्यों को प्रस्तुत किया |उन्होंने बताया के कांग्रेस के शासन काल में ही जतिन मेहता को ६००० करोड़ रु का लोन दिया गया|कांग्रेस के शासन में ही उसे देश से भागने में मदद दी गई |उन्होंने इस फ्रॉड के तार बोफोर्स काण्ड से जोड़ते हुए बताया के कांग्रेस के शासन काल में ही जतिन मेहता को केरिबियन टापू की नागरिकता दिलाने और उसके पश्चात् भारत के चक्कर लगाने में मदद दी गई |उसी टापू में पूर्व पीएम और बोफोर्स कांड को खोलने वाले विश्वनाथ प्रताप सिंह के पुत्र के खिलाफ भी साजिश रची गई थी |नीरव मोदी पर पूछे गए सवालों को उन्होंने बेहद खूबसूरती से टाल दिया