Ad

गन्ना किसानो के बकाया के लिए आक्रोशित भाकियू[BKU]का हुक्का फिर से उप्र में गुड़गुड़ायेगा

[मुज़फ्फरनगर,यूं पी] गन्ना किसानो को बकाया दिलवाने के लिए उत्तरप्रदेश भर में भारतीय किसान यूनियन[BKU]का हुक्का फिर से गुड़गुड़ायेगा |
भारतीय किसान यूनियन ने गन्ना किसानो के हितों के लिए प्रदेश भर में आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है | यूनियन के सदस्य पिछले दस दिनों से कलेक्टोरेट पर धरना दे रहे हैं| बी के यूं के प्रवकता राकेश टिकैत ने बीते शाम यह चेतावनी देते हुए कहा के एक फ़रवरी से नेशनल हाईवे को भी जाम किया जाएगा चौधरी |टिकैत के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा घोषित गन्ना कीमतों के न्यूनतम रेट्स किसानों को स्वीकार्य नहीं हैंउन्होंने आरोप लगाया के ये रेट्स मिल मालिकों को फायदा पहुँचाने के लिए तय किये गए हैं|
फाइल फोटो