Ad

Tag: BKU

गन्ना किसानो के बकाया के लिए आक्रोशित भाकियू[BKU]का हुक्का फिर से उप्र में गुड़गुड़ायेगा

[मुज़फ्फरनगर,यूं पी] गन्ना किसानो को बकाया दिलवाने के लिए उत्तरप्रदेश भर में भारतीय किसान यूनियन[BKU]का हुक्का फिर से गुड़गुड़ायेगा |
भारतीय किसान यूनियन ने गन्ना किसानो के हितों के लिए प्रदेश भर में आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है | यूनियन के सदस्य पिछले दस दिनों से कलेक्टोरेट पर धरना दे रहे हैं| बी के यूं के प्रवकता राकेश टिकैत ने बीते शाम यह चेतावनी देते हुए कहा के एक फ़रवरी से नेशनल हाईवे को भी जाम किया जाएगा चौधरी |टिकैत के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा घोषित गन्ना कीमतों के न्यूनतम रेट्स किसानों को स्वीकार्य नहीं हैंउन्होंने आरोप लगाया के ये रेट्स मिल मालिकों को फायदा पहुँचाने के लिए तय किये गए हैं|
फाइल फोटो

यूंपी में व्यवस्था से त्रस्त गन्नाकिसानो ने चक्काजाम किया और उपेक्षित गन्ने की होली जलाई

BKU TRAFFIC JAM[मेरठ] यूंपी में व्यवस्था से त्रस्त गन्ना किसानो ने आज पूर्व घोषणा के अनुसार चक्का जाम किया और गन्ने की होली जलाई |
चीनी मिलों को तुरंत चलवाने+गन्ना मूल्य बढ़ोत्तरी+आदि मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन [BKU]ने आज शनिवार को पूर्व घोषित चक्का जाम आंदोलन के अंतर्गत पूर्वाह्न 11 बजे से वेस्ट के हर जिले में प्रमुख मार्ग ही नहीं वरन संपर्क मार्गों पर भी जाम लगाया अनेको स्थानों पर गन्ने की होली भी जलाई गई। ​
किसानों ने दिल्ली- देहरादून+दिल्ली -पौड़ी+नगरों को जोड़ने वाले मार्गों पर जाम लगाया | ट्रैक्टर-ट्राली +बुग्गियों को मुख्य मार्गों पर खड़ा करके अवरोध पैदा किये गए और अनेकों मार्गों के बीचों बीच दरी बिछाकर हुक्का भी गुडगुडाया गया |
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में ट्रेन रोके जाने के भी समाचार हैं|
गौरतलब है कि विधान सभा के शीत कालीन सत्र में विपक्ष ने गन्ना किसानो की समस्यायों को उठाने के लिए कमर कासी हुई थी लेकिन हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित की गई सरकार और चीनी मिलों के दमनात्मक रवैय्ये से त्रस्त भारतीय किसान यूनियन ने बीते दिनों शनिवार को चक्का जाम का ऐलान किया था ।प्रदेश सरकार ने २८० रुपयों को भी किश्तों में देने के आदेश दिए हैं |

दीपक सिंघल ने प्रकृति और प्रदेश वासियों के गुस्से का धीरज से सामना किया+समयायें सुनी+आश्वासन दिया

[मेरठ]वेस्ट यूं पी में क़ानून व्यवस्था सुधारने निकले कुशल प्रशासक प्रमुख गृह सचिव दीपक सिंघल ने आज प्रकृति और प्रदेश वासियों के गुस्से का बड़े धीरज से सामना किया और गर्म लू के थपेड़ों में आक्रोशित जनता की समस्याएं सुनी| आज दोपहर लगभग सवा बजे पहुंचे अधिकारियों को भारी भीड़ को देखते हुए बाहर टेंट में भी बैठ कर समस्याएं सुननी पड़ी|आज कि दोपहर भी गर्म लू के थपेड़े बरसा रही थी ऐसे में जनता के आक्रोश का सामना बड़े धैर्य से किया गया |अधिकांश समस्याएं अपराध+पोलिस की नाकामी +गन्ना बकाया भुगतान और बिजली से सम्बंधित थीं|
कानून व्यवस्था की समीक्षा करने गुरुवार को मेरठ आए डीजीपी एलए बनर्जी और दीपक सिंघल का पूर्व घोषणा के अनुसार लोगों ने भारी विरोध किया। लोगों ने मुजफ्फरनगर +बागपत में उचित कार्रवाई नहीं होने पर राज्य शासन के खिलाफ जम कर नारे लगाए।
अपराध के बढ़ते ग्राफ से त्रस्त लोगों ने डीजीपी से स्थानीय प्रशासन की शिकायत की मेरठ के लिसाड़ी गेट की एक महिला तो खुल कर यह आरोप लगाया कि रेप के मामले में मेरठ पुलिस काम नहीं करती है।
मेरठ मंडल के अधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे प्रदेश के ये दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को हरी टोपी पहने भाकियू का भी सामना करना पड़ा|
deepak singhal In Meerutशास्त्रीनगर दुष्कर्म कांड की पीड़ित लड़की के परिजनों ने केस दोबारा खोले जाने पर आत्मदाह की चेतावनी भी दी।
सभी से ज्ञापन लेने के बाद इन सर्वोच्च अधिकारियों ने शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रमुख सचिव गृह दीपक सिंघल व डीजीपी एएल बनर्जी गुरुवार दोपहर पुलिस लाइन पहुंचे। यहा पहले से ही मौजूद भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजली+बकाया गन्ना भुगतान आदि समस्याओं को लेकर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी |
प्रमुख सचिव ने ज्ञापन लेते हुए समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
डीजीपी ने डीआइजी के सत्यनारायण को शाम तक कुछ अपराधिक मामलों में उचित कार्रवाई के आदेश दिए। बिजली समस्या व बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपाई भी दोनों अफसरों से मिले।