Ad

यूपी में सत्तारूढ़ सपा ने केंद्र के रेलबजट में सबसे बड़े उत्तरप्रदेश की उपेक्षा का आरोप लगाया

[लखनयू,यूपी]यूपी में सत्तारूढ़ सपा ने केंद्र के रेलबजट में सबसे बड़े उत्तरप्रदेश की उपेक्षा का आरोप लगाया
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि रेलमंत्री सुरेश प्रभु के रेल बजट से जो उम्मीदें थी, उस पर वे खरे नही उतरे। किराया पहले ही बढ़ाया जा चुका था।उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा के मालभाड़ा भी बाद में बढ़ जायेगा।
यात्रियों को सुविधांए देने के नाम पर वादे तो किए गए हैं पर हकीकत में उन्हें उतारना आसान नही होगा।
रेलवे के अपने संसाधनों का टोटा है+यह बात रेलमंत्री जी ने मान ली है इसीलिए रेल मंत्री पूरी तरह पीपीपी माडल पर निर्भर हो गए हैं।
प्रवक्ता ने बजट पर आस्चर्य व्यक्त करते हुए कहा के रेलमंत्री ने देश के सबसे बड़े प्रदेश की पूरी उपेक्षा कर दी है और उत्तर प्रदेश से 71 लोकसभा सदस्य तथा दर्जन भर भाजपा मंत्रियों के रहते विरोध का एक स्वर नही सुनाई दिया।
इस रेल बजट में यह भी स्पष्ट नही है कि पूर्व में जो घोषणांए की गई थी,उनका अब क्या हश्र होगा।