Ad

एन सी सी युवा पीढ़ी को, देश के लिए,एक बेहतर नागरिक और इन्सान बनाने वाली संस्था है

[मेरठ]एन.ए.एस. कालिज में एन.सी.सी. दिवस मनाया गया |इस अवसर पर एन सी सी को एक बेहतर नागरिक और इन्सान बनाने वाली संस्था बताया गया
देश के लिए युवा शक्ति को एक बेहतर नागरिक, जवान और मानव संसाधन बनाने वाली राष्ट्रीय कैडिट कोर [NCC ]आज 65 वर्ष की हो गई है |इस दिवस को सेलेब्रेट करने के लिए मनाये जा रहे एन सी सी सप्ताह का भी आज विधिवत समापन किया गया
इससे पूर्व एन.सी.सी. दिवस का शुभारम्भ कार्यक्रम अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। एन.सी.सी. कैडिट नेहा, गीता, मोनिका, निशा, अलिशा ने वन्दना एवं स्वागत गीत से कार्यक्रम का प्रारम्भ किया। एन.सी.सी. अधिकारी दीपक शर्मा ने एन.सी.सी. का इतिहास बताते हुए कहा कि 1948 में पं0 जवाहर लाल नेहरू द्वारा हदयनाथ कुंजरू की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कैडिट कौर की स्थापना की गई थी। युवाओ ने सबसे बड़े संगठन का उददेश्य उस दौरान सेना के लिए युवाओ को तैयार करना था परन्तु अब उन्हे अच्छा सैनिक बनाने के साथ-साथ उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और देश को मानव संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। अशोक शर्मा ने कहा कि एन.सी.सी. हमें चाल-ढाल, रहन-सहन के साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ाती है। गर्ल्स कैडिटस ने देशभक्ति के गानो पर नृत्य भी किया। इस दौरान क्विज व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र और अंशु गौतम ने किया। श्रेष्ठ कैडिटस को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा0 राजेश मोहन शर्मा, अजीत चौधरी, रंजना शुक्ला, उर्मिला शर्मा, शशि बाला व ज्योति त्यागी भी रहे। ऐ.के. शर्मा ने कहा कि एन सी सी युवा पीढ़ी को एक बेहतर नागरिक और इन्सान बनाने वाली संस्था है