Ad

भाजपा ने कांग्रेस के विकास के दावों को झूठ की झल्लेबाजी की नाकाम गूँज बताया

भाजपा ने आज कांग्रेस के विकास के दावों को कांग्रेसी झूठ की झल्लेबाजी की नाकाम गूँज बताया है|
भारतीय जनता पार्टी[भाजपा]के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस झूठ के झाड से झल्ले बाजी कर रही है|इससे उसकी चौतरफा नाकामी की गूँज हलकी नही पड़ सकती|
श्री नकवी ने रामपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की सहयोगी समाज वादी और बहुजन समाज वादी पार्टियों से भी जवाब माँगा कि बीते साड़े नों साल में देश में भ्रष्टाचार+महंगाई+बेरोजगारी+कैसे बडी|देश की अर्थ व्यवस्था कैसे बिगड़ी +आन्तरिक सुरक्षा +राष्ट्रीय सुरक्षा की परेशानी कैसे बड़ी |उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों का जवाब देने से बचने के लिए देश को अपनी चतुराई के चक्रव्यूह में फंसा कर लोगों को गुमराह करने में लगी हुई है|
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नरेन्द्र मोदी के भाषण के एक शब्द को चुन कर साजिशन अपनी सुविधानुसार उसमे कन्फ्यूजन का डिसट्रेकटिव मसाला डाल कर परोसने में लगी है|यहाँ तक कि धर्म निरपेक्ष और साम्प्रदाइक्ता के घिसे पिटे और बासी हो चुके फार्मूले को कांग्रेस अपनी नाकामी नगाड़ा बनाना चाहती है| उन्होंने कहा कि कांग्रेस कागज़ कि नाव से करप्शन के जहाज में फंसे लोगों को बचाना चाह रही है|भाजापा शासन कल में महंगाई ३% थी तो अब यह १३% से भी ऊपर आ गई है|इसके लिए सरकार की नीतियाँ जिम्मेदार हैं