Ad

हरियाणा के कद्दावर स्वास्थय मंत्री अनिल विज सड़कदुर्घटना में बाल बल बचे

[अम्बाला,चंडीगढ़] हरियाणा सरकार के कद्दावर केबिनेट स्वास्थय मंत्री अनिल विज आज सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गए|श्री विज अम्बाला कैंट से भाजपा के वरिष्ठ विधायक भी हैं| उन्होंने रोबर्ट वढेरा और डी एल ऍफ़ में हुई अनियमित लैंड डील को लेकर पूर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार निशाने पर लिया हुआ है| इसके आलावा श्री विज आजकल अस्पतालों में निरीक्षण करके अनुशासन का पाठ पढ़ा रहे हैं
अम्बाला कैंट से विधायक अनिल विज आज सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गए।राज्य विधानसभा के सत्र में भाग लेने के लिए निकलने से पूर्व शास्त्री कॉलोनी , अम्बाला कैंट स्थित अपने घर से चाय पीने चले वह स्वयं कार चला रहे थे। जैसे ही उनकी कार पुल के नीचे से मुड़ी तभी तेज गति में पीछे से आ रहे एक ट्रालर ने उनकी कार को जोर से टककर मार दी।
इस दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन श्री विज को खरोंच तक नहीं आई वे बाल बच गए।
स्वास्थय मंत्री बाद में सरकारी कार से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। पुलिस ने ट्रालर चालक के खिलापक मामला दर्ज कर लिया है|