Ad

दिल्ली के चुनावों में वोट डालने के लिए पड़ौसी राज्य हरियाणा में ७ फरवरी को सवैतनिक अवकाश

[चंडीगढ़]दिल्ली के चुनावों में वोट डालने के लिए पड़ौसी राज्य हरियाणा में भी सवैतनिक अवकाश |लगता है कि भाजपा दिल्ली में कोई कसर बाकि रहने देना नहीं चाह रही तभी हरियाणा में भी अवकाश घोषित कर दिया गया है| इस अवकाश के पश्चात दिल्ली के मतदाता के रूप में पंजीकृत हरियाणा के सरकारी कर्मचारी दिल्ली में जा कर वोट दाल सकेंगे |
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए “डेरा सच्चा सौदा” द्वारा भी भाजपा के समर्थन में अपील जारी की जा चुकी है |बताया जा रहा है कि डेरा सच्चा सौदा के बाबा राम रहीम के अनुयाई केवल दिल्ली में ही २० लाख लोग हैं जिनमे से लगभग १२ लाख अनुयाई वोटर बताये गए हैं |दिल्ली जैसे छोटे राज्य में हार जीत का अंतर भी ज्यादा नहीं होता इसीलिए १२ लाख में से अगर ४० % अनुयाई मतदान करते हैं तो चुनाव का पलड़ा भाजपा की तरफ झुक सकता है
हरियाणा सरकार ने अपने सभी सरकारी दफ्तरों+शैक्षणिक संस्थानों+बोडरें+निगमों में
सात फरवरी को सवैतनिक अवकाश या
विशेष आकस्मिक :सवैतनिक: अवकाश
की आज घोषणा की।
सात फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव है।
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 की धारा 25 और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135 बी के तहत अवकाश की घोषणा की गयी है ताकि दिल्ली के मतदाता के रूप में पंजीकृत सरकारी कर्मचारी दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डाल पाएं।