Ad

नरेंद्र मोदी ने अपने विरोधी मीडिया+सेक्युलर पॉलिटिशियन्स को जापान से व्यंगात्मक जवाब दिया

[टोक्यो] नरेंद्र मोदी ने अपने विरोधी मीडिया+सेक्युलर पॉलिटिशियन्स को जापान से व्यंगात्मक जवाब दिया जापान दौरे पर आये नरेंद्र मोदी ने भारत में अपने राजनीतिक विरोधियों को निशाने पर लिया और सेक्युलर मीडियाके साथ अपने राजनितिक विरोधियों पर भी तंज कसे| दरअसल नरेंद्र मोदी की सरकार के १०० दिनों की उपलब्धियों को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा राजनीतिक मुहीम छेड़ी गई हैजिसके अंतर्गत मोदी को लगातार स्वप्नों का जूठा सौदागर बताया जा रहा है| सम्भवत इसीका जवाब देने के लिए मोदी ने इस मंच का प्रयोग बढ़ी चतुराई और सफलता पूर्वक किया | जिसे तालियों की गडगडाहट के साथ स्वागत और समर्थन भी मिला|
टोक्यो में भारतीय दूतावास में स्वामी विवेकानंद भवन का शिलान्यास करने के पश्चात भारतीय प्रधान मंत्री ने अप्रवासी भारतीय समुदाय को सम्बोधित किया |अपने भाषण में रोचकता लाते हुए मोदी ने कहा कि वे कहीं भी जाते हैं उपहार स्वरुप गीता भेंट करते हैं क्योंकि उनके पास गीता से बढ़ कर और कुछ देने को नहीं है विश्व को लेने के लिए भी गीता से बढ़ कर कुछ नहीं है |आज भी उन्होंने जापान के महाराज को गीता भेंट की है मगर भारत में इसे ना जाने किस रूप में लिया जाएगा |इस पर टी वी चैनल्स पर बहस छेड़ी जाएगी भारत में सेक्युलर पॉलिटिशियन्स इल्जाम लगाएंगे कि मोदी ने तो गीता को भी कम्युनल बना दिया|उनकी अपनी सोच है शायद उनकी रोजी रोटी के लिए यह जरूरी भी होगा अब अगर हम नहीं होंगे तो उनकी रोजी रोटी कैसे चलेगी |
फोटो कैप्शन
The Emperor of Japan, His Majesty Akihito with the Prime Minister, Shri Narendra Modi, in Tokyo, Japan on September 02, 2014.