Ad

गायत्री परिवार ने गुरु पर्व पर 05 कुंडिया यज्ञ प्रज्वलित किया

[मेरठ,यूपी]गायत्री परिवार ने गुरु पर्व पर 05 कुंडिया यज्ञ का आयोजन किया|
गायत्री परिवार ने हर्षोल्लास से मनाया गुरु पर्व |
गुरु पूर्णिमा पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार (शांतिकुंज हरिद्वार) जनपद मेरठ द्वारा गायत्री शक्ति पीठ कल्याण नगर में एक 05 कुंडिया यज्ञ का आयोजन किया गया! जिसमे मेरठ गायत्री परिवार के सभी सदस्य और श्रद्धालुओ ने अत्यधिक संख्या में यज्ञाहुति दी और गायत्री परिवार संस्थापक परमपूज्य गुरुदेव आचार्य पं श्री राम शर्मा जी के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सद्धबुद्धि की कामना की
समाज में भाईचारा और सद्भाव की कामना के साथ भंडारा और प्रसाद वितरण भी किया गया