Ad

Tag: GuruPurnima

गायत्री परिवार ने गुरु पर्व पर 05 कुंडिया यज्ञ प्रज्वलित किया

[मेरठ,यूपी]गायत्री परिवार ने गुरु पर्व पर 05 कुंडिया यज्ञ का आयोजन किया|
गायत्री परिवार ने हर्षोल्लास से मनाया गुरु पर्व |
गुरु पूर्णिमा पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार (शांतिकुंज हरिद्वार) जनपद मेरठ द्वारा गायत्री शक्ति पीठ कल्याण नगर में एक 05 कुंडिया यज्ञ का आयोजन किया गया! जिसमे मेरठ गायत्री परिवार के सभी सदस्य और श्रद्धालुओ ने अत्यधिक संख्या में यज्ञाहुति दी और गायत्री परिवार संस्थापक परमपूज्य गुरुदेव आचार्य पं श्री राम शर्मा जी के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सद्धबुद्धि की कामना की
समाज में भाईचारा और सद्भाव की कामना के साथ भंडारा और प्रसाद वितरण भी किया गया

भारत के प्रधान मंत्री ‘मोदी’ ने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनायें दी

[नई दिल्ली]भारत के प्रधान मंत्री ने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनायें दी
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इंग्लिश और हिंदी में ट्वीट किया
“गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शुभकामनायें”
“Greetings on the auspicious occasion of Guru Purnima.”
आषाढ़ माह की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है
इस दिन विशेष रूप से गुरु को सम्मान देने के लिए गुरु की पूजा की जाती है
वर्षा ऋतू के आरम्भ में आने वाले इस पवित्र दिन से चार माह तक गुरुजन अपने साधकों को ज्ञान की गंगा का रसास्वादन कराते हैं
यह दिन महाग्रंथ महाभारत के रचियता ऋषि वेदव्यास का जन्म दिन भी है उनके सम्मान में व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है
गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु , गुरुर देवो महेश्वरः ,
गुरुर साक्षात परम ब्रह्म , तस्मै श्री गुरुवे नमः