Ad

Tag: GayatriParivar

गायत्री परिवार ने गुरु पर्व पर 05 कुंडिया यज्ञ प्रज्वलित किया

[मेरठ,यूपी]गायत्री परिवार ने गुरु पर्व पर 05 कुंडिया यज्ञ का आयोजन किया|
गायत्री परिवार ने हर्षोल्लास से मनाया गुरु पर्व |
गुरु पूर्णिमा पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार (शांतिकुंज हरिद्वार) जनपद मेरठ द्वारा गायत्री शक्ति पीठ कल्याण नगर में एक 05 कुंडिया यज्ञ का आयोजन किया गया! जिसमे मेरठ गायत्री परिवार के सभी सदस्य और श्रद्धालुओ ने अत्यधिक संख्या में यज्ञाहुति दी और गायत्री परिवार संस्थापक परमपूज्य गुरुदेव आचार्य पं श्री राम शर्मा जी के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सद्धबुद्धि की कामना की
समाज में भाईचारा और सद्भाव की कामना के साथ भंडारा और प्रसाद वितरण भी किया गया

गायत्री परिवार मेरठ के गायत्री शक्ति पीठ में १५ अप्रैल को मनाएगा राम नवमी

[मेरठ,यूपी]गायत्री परिवार मेरठ के गायत्री शक्ति पीठ में १५ अप्रैल को मनाएगा राम नवमी|
अखिल विश्व गायत्री परिवार की जनपद -मेरठ की इकाई द्वारा गायत्री शक्ति पीठ में १५ अप्रैल को राम नवमी मनाई जाएगी
गौरव शर्मा के अनुसार अखिल विश्व गायत्री परिवार, जनपद – मेरठ राम नवमी के उपलक्ष्य में दिनांक 15-04-2016 को कल्याण नगर गायत्री शक्तिपीठ पर 5-कुंडिया यज्ञ का आयोजन कर रहे है
इस अवसर पर आगामी माह में 03 से 08 मई 2016 को राधा गोविन्द मण्डप में होने वाले विचार क्रांति महोत्सव हेतु प्रदेश स्तर पर एक विशेष कार्यकर्ता गोष्टी भी निर्धारित की गयी है