Ad

Tag: Central Tourism Ministry

वाह! ताज कहने वाले भी कहेंगे आह! ताज,ताजमहल का टिकट जो हुआ दोगुना

The President of the Islamic Republic of Pakistan Gen. Pervez Musharraf and Mrs. Musharraf visit the Taj Mahal at Agra on July 15, 2001.

The President of the Islamic Republic of Pakistan Gen. Pervez Musharraf and Mrs. Musharraf visit the Taj Mahal at Agra on July 15, 2001.

[आगरा,यूपी]वाह! ताज कहने वाले भी कहेंगे आह! ताज |ताजमहल का टिकट जो हुआ दोगुना
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ताजमहल और आगरा में आने वाले अन्य सभी स्मारकों में प्रवेश शुल्क आज से बढ़ा दिया है।
एएसआई के अधिकारियों के अनुसार घरेलू पर्यटकों को अब ताजमहल देखने के लिए 20 की जगह 40 रूपए प्रतिव्यक्ति देने होंगे, जबकि विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क को 750 रूपए प्रतिव्यक्ति से बढ़ाकर 1000 रूपए कर दिया गया है।
शुल्क वृद्धि की आरंभिक योजना के तहत घरेलू पर्यटकों के लिए उसे 50 रूपए और विदेशी पर्यटकों के लिए 1200 रूपए करना था, लेकिन पर्यटन उद्योग और ट्रैवल एजेंट्स के कड़े विरोध के बाद केन्द्रीय संस्कृति मंत्री ने प्रवेश शुल्क क्रमश: 40 रूपए और 1000 रूपए तय किया।
विदेशी पर्यटकों से मिलने वाले 1000 रूपए प्रवेश शुल्क में से 50 प्रतिशत आगरा विकास प्राधिकरण को मिलेगा जबकि शेष 500 रूपए एएसआई को मिलेंगे।
फतेहपुर सीकरी, आगरा किला, एतमादुदौला, सिकंदरा और अन्य स्मारकों के प्रवेश शुल्क में भी इसी अनुपात में वृद्धि की गयी है।टूरिज्म लॉबी के दबाब के बावजूद ऐ एस आई के अधीन 116 मोनुमेंट्स क प्रवेश शुल्क बढ़ाया गया है

5,८४१ टूरिस्ट ने आगमन पर वीजा लेकर भारतीय पर्यटन का आनंद उठाया

5,८४१ टूरिस्ट ने आगमन पर वीजा लेकर भारतीय पर्यटन का आनंद उठाया |बीते वर्ष की तुलना में यह १.७% की वृद्धि है | टूरिस्ट्स की संख्या में जनवरी-मार्च 2014 की अवधि में ”आगमन पर वीजा योजना ” लेने वाले पर्यटकों में 1.7 %वृद्धि दर्ज की गई है |
जनवरी-मार्च 2014 की अवधि के दौरान ”आगमन पर वीजा योजना ” लेने वाले पर्यटकों में 1.7 % वृद्धि हुई है। इस अवधि के दौरान
5,841 पर्यटकों को आगमन पर वीजा दिए गए जबकि
2013 की समान अवधि के दौरान 5,744 पर्यटकों को आगमन पर वीजा जारी किए गए थे। इस अवधि में ऐसे पर्यटकों की संख्या में 1.7 %वृद्धि देखी गई। मार्च 2014 में इस योजना के तहत कुल 1,958 वीजा आगमन पर दिए गए जबकि
मार्च 2013 के दौरान यह संख्या 2,107 थी। इस अवधि में 7.1 % गिरावट देखी गई।
यह योजना जनवरी 2010 में शुरू की गई थी। शुरू में पांच देशों अर्थात फिनलैंड+ जापान+ लग्जमबर्ग+ न्यूजीलैंड + सिंगापुर के पर्यटकों को यह सुविधा दी गई थी।

विदेशी पर्यटकों के आगमन (एफटीए) में वर्ष २०१२ के मुकाबिले वर्ष 2013 के दौरान 4.10 प्रतिशत की वृद्धि

विदेशी पर्यटकों के आगमन (एफटीए) में वर्ष २०१२ के मुकाबिले वर्ष 2013 के दौरान 4.10 प्रतिशत की वृद्धि हुई यह वृद्धि यदपि उत्साह जनक नहीं कही जा सकती लेकिन वैश्विक अर्थव्यवस्था में नकारात्मक संकेतों के बावजूद यह बढ़ोत्तरी से प्रोत्साहन लेकर पर्यटकों को विशेष कर एशियन पर्यटकों को आकर्षित करने लिए अभी बहुत कियाजाना है |
वैश्विक अर्थव्यवस्था में नकारात्मक संकेतों के बावजूद देश में वर्ष 2012 की तुलना में
[अ]विदेशी पर्यटकों के आगमन में 4.1 % की बढ़ोतरी दर्ज की गई है |
[१] जनवरी-नवंबर, 2013 अवधि के दौरान 68.48 लाख (अनन्तिम) पर्टयक भारत आए, जबकि
[२] 2012 में 65.78 लाख विदेशी पर्यटकों ने भारत यात्रा की थी।
2013 के दौरान पर्यटन से
[३]रूपए के रूप में विदेशी मुद्रा आय 1,05,836 करोड़ रूपए (अनन्तिम) हुई, जो
[४]वर्ष 2012 की इसी अवधि में हुई आय से 12 % अधिक है।
[५]जनवरी-दिसम्बर के दौरान विदेशी मुद्रा आय 94,487 करोड़ रूपए की हुई थी।
[६]जनवरी से दिसम्बर, 2013 के दौरान पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय 18.133 अरब अमेरीकी डॉलर की हुई।
[७] यह जनवरी-दिसम्बर 2012 में हुई 17.737 अरब अमरीकी डॉलर आय की तुलना में 2.2 प्रतिशत तथा 2011 की इसी अवधि में हुई आय से 7.1 प्रतिशत अधिक है।
[८]विदेशी पर्यटकों के आगमन में दिसम्‍बर 2013 में 6.3 प्रतिशत की वृद्धि
विदेशी पर्यटकों के आगमन (एफटीए) में दिसम्‍बर 2013 में दिसम्‍बर 2012 के मुकाबले 6.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई एफटीए के बारे में दिसम्‍बर 2013 में महत्‍वपूर्ण उपलब्धियां इस प्रकार हैं –
विदेशी पर्यटकों का आगमन (एफटीए)
दिसम्‍बर 2013 में 8.00 लाख विदेशी पर्यटकों का आगमन हुआ, जबकि दिसम्‍बर 2012 में यह संख्‍या 7.53 लाख और दिसम्‍बर 2011 में 7.37 लाख थी।
दिसम्‍बर 2013 में 6.3 प्रतिशत की वृद्धि, दिसम्‍बर 2012 के मुकाबले हुई। दिसम्‍बर 2012 में दिसम्‍बर 2011 के मुकाबले 2.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।
जनवरी से दिसम्‍बर 2013 के बीच 68.48 लाख विदेशी पर्यटक आए और 4.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। जनवरी से दिसम्‍बर 2012 में वृद्धि 4.3 प्रतिशत रही और 65.78 लाख पर्यटक भारत आए।
पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय (एफईई)दिसम्‍बर 2013 में विदेशी मुद्रा की आय (एफईई) 11680 करोड़ रुपए हुई, जबकि 2012 में 10549 करोड़ रूपए और मई, 2011 में 8870 करोडइस प्रकार दिसम्‍बर 2013 से दिसम्‍बर 2012 में एफईई में वृद्धि 10.7 प्रतिशत और दिसम्‍बर 2012 में दिसम्‍बर 2011 के मुकाबले 18.9 प्रतिशत थी।
रूपए की दृष्टि से जनवरी से दिसम्‍बर 2013 एफईई 1,05,836 करोड़ और वृद्धि दर 12.0 प्रतिशत रही, जबकि 2012 की इसी अवधि में 2011 की तुलना में एफईई 94,487 करोड़ रूपए और वृद्धि दर 21.8 प्रतिशत रही।
अमरीकी डॉलर की दृष्टि से दिसम्‍बर 2013 में एफईई 1.886 बिलियन डॉलर हुई। इसकी तुलना में दिसम्‍बर 2012 में 1.931 बिलियन अमरीकी डॉलर और दिसम्‍बर 2011 में 1.688 बिलियन अमरीकी डॉलर थी। इस प्रकार अमरीकी डॉलर की दृष्टि से वृद्धि दर -2.3 प्रतिशत थी, जबकि दिसम्‍बर 2012 में दिसम्‍बर 2011 की तुलना में 14.4 प्रतिशत की रही। अमरीकी डॉलर की दृष्टि में जनवरी से दिसम्‍बर 2013 में 18.133 बिलियन डॉलर और वृद्धि दर 2.2 प्रतिशत रही, जबकि जनवरी-दिसम्‍बर 2012 में 17.737 बिलियन अमरीकी डॉलर और वृद्धि दर 2011 की इसी अवधि में 7.1 प्रतिशत रही।
पर्यटन मंत्रालय प्रमुख हवाई अड्डों से प्राप्‍त आंकड़ों के आधार पर पर्यटन से विदेशी पर्यटकों के आगमन और विदेशी मुद्रा की कमाई के मासिक अनुमान तैयार करता है
[आ]घरेलू पर्यटन का इस क्षेत्र के लिए मुख्य योगदान जारी रहा।
[१]वर्ष 2012 के दौरान अनुमानित 1036 मिलियन (अनन्तिम) घरेलू पर्यटकों ने देश में भ्रमण किया, जो
[२] 2011 की तुलना में 19.9 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाता है।
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं | प्रवासी मामलों के मंत्री श्री व्‍यालार रवि ने वर्तमान भारतीयों के साथ प्रवासी लोगों की पीढियों के अधिक जुड़ाव पर जोर दिया है ताकि दोनों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाया जाए जिससे देश में धन का सृजन हो सके, रोज़गार के अवसर तथा जीविका के साधन बढ़ें। श्री रवि ने आज नई दिल्‍ली में 12वें प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर उपस्थित समूह को संबोधित किया । आज का कार्यक्रम तीन दिवसीय प्रमुख सत्र से पहले का है। मुख्‍य सत्र का उद्घाटन प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह कल करेंगे।

विदेशी पर्यटकों की संख्या में [जून] ढाई प्रतिशत की वृद्धि हुई और साड़े पांच करोड़ की विदेशी मुद्रा का भी अर्जन हुआ

पर्यटन से जून 2013 में 551 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा अर्जन जून में विदेशी पर्यटकों की संख्‍या 2.5 प्रतिशत बढ़ी
जून 2013 में विदेशी पर्यटन से कमाई बढ़कर 551 करोड़ रुपये हो गई। जून 2013 में विदेशी पर्यटकों के आगमन में भी 2.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जून 2012 के 4.33 लाख की तुलना में जून 2013 में 4.44 लाख विदेशी पर्यटक भारत आए। जनवरी से जून 2013 के बीच 33.08 लाख पर्यटक आए, जबकि पिछले साल जनवरी से जून के बीच 32.24 लाख पर्यटक आए थे। इस तरह इस साल जनवरी से जून के बीच भारत आने वाले पर्यटकों की संख्‍या में 2.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
जून 2013 में विदेशी पर्यटकों से 7,036 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जबकि यह कमाई 2012 के जून में 6,485 करोड़ रुपये थी। जून 2011 में विदेशी पर्यटकों से 5,440 करोड़ रुपये का अर्जन हुआ था।

पर्यटन मंत्रालय ने एतिहासिक महाबोधि मंदिर पर हुए हमले में नुक्सान की रिपोर्ट बिहार सरकार से मांगी

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री के. चिरंजीवी ने एतिहासिक महाबोधि मंदिर पर हुए हमले में नुक्सान की रिपोर्ट बिहार सरकार से मांगी है|
श्री . चिरंजीवी ने बिहार के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर परिसर पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।उन्होंने कहा है कि यह मंदिर शांति, एकता और मानव उत्थान का अंतर्राष्ट्रीय प्रतीक है। मंत्रालय द्वारा जारी एक वक्तव्य में उऩ्होंने इस हमले में तीर्थयात्रियों के घायल होने और संपत्ति के नुकसान पर गहरा खेद व्यक्त किया है। बताय गया है कि इस मंदिर का निर्माण पांचवीं और छठी शताब्दी ईसा पूर्व में किया गया था। यह विश्व के बौद्ध धर्मानुयायियों का सबसे पवित्र तीर्थस्थल है। मंत्री ने समाज के सभी वर्गों से आग्रह किया है कि वे धार्मिक विश्वास के मामले में एक-दूसरे के प्रति सहिष्णु रहे और भगवान बुद्ध द्वारा बताए गए मार्ग पर मानवतावादी समाज के निर्माण के लिए कार्य करें।