Ad

Tag: DSHudda

चौधरी अजित सिंह की छपरौली में यमुना हाई लेवल पुल के निर्माण की मंजूरी का रालोद ने स्वागत किया

चौधरी अजित सिंह की छपरौली को हरियाणा से जोड़ने के लिए हाई लेवल पुल के निर्माण की मंजूरी का जयंत चौधरी ने स्वागत किया है | यह पुल यमुना नदी पर बनेगा|यह परियोजना हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ेगी। इससे दोनों प्रदेशों के ग्रामीणों एवं किसानों को लाभ मिलेगा।
बागपत संसदीय क्षेत्र के छपरौली में यमुना पर पुल के निर्माण के लिए अखिलेश यादव और भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा करार [ MOU ] पर आज हस्ताक्षर हुए| इस पर राष्ट्रीय लोकदल[रालोद] महासचिव पूर्व सांसद जयन्त चौधरी ने खुशी जताई है। जयंत चौधरी ने आशा व्यक्त की है कि यूं पी और हरियाणा राज्यों की सरकारों की मंजूरी के बाद यमुना पर पुल का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा।
जयंत चौधरी ने बताया कि यह पुल रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके लिए उन्होंने पिछली सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहते हुए दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा था।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने रालोद अध्यक्ष और पूर्व सांसद चौधरी अजित सिंह को बधाई दी है। उन्होंने कहा है यह परियोजना काफी लम्बे समय से प्रस्तावित थी।
गौरतलब है कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने, पुल के निर्माण को, पड़ौसी राज्य के मुख्य मंत्री बी इस हुड्डा के साथ एक एम ओ यूं साइन किया | यह हाई लेवल पुल यमुना नदी पर बनेगा और इससे लगभग १० लाख लोगों को लाभ मिलने का दावा किया गया है|