अरविन्द केजरीवाल की हिट लिस्ट के खिलाफ भाजपा के नितिन गडकरी और कांग्रेस के कपिल सिब्बल ने मोर्चा खोला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्ट सांसदों की लिस्ट जारी की है उसमे एक साथ अनेकों दलों को लपेटा गया हैजिसके फलस्वरूप अब इन दलों द्वारा केजरीवाल को कानूनी दायरे में घेरेने के तैय्यारी शुरू हो गई है |आक्रोशित भाजपा के नितिन गडकरी और कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री +वकील कपिल सिब्बल ने केजरीवाल को कड़ी चुनौती दे डाली है|
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष गडकरी ने तो अपने वकील के माध्यम से कानूनी नोटिस भी भिजवा दिया है| आज [शनिवार] को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘आप’ प्रवक्ता योगेंद्र यादव ने बताया कि इस हित लिस्ट में श्रीमती सोनिया गांधी का नाम वंशवाद के लिए और नरेंदर मोदी का नाम नफरत फैलाने के लिए शामिल किया गया है। शुक्रवार को केजरीवाल ने कुछ नेताओं की लिस्ट जारी की थी, जिसमें उन्होंने इन नेताओं को भ्रष्ट बताया था। इनमे से मुख्य रूप से सुरेश कलमाड़ी+पी चिदंबरम+अनंत कुमार+ सुशील कुमार शिंदे+फारूख अब्दुल्लाह+दिग्विजय सिंह+सलमान खुर्शीद येद्दियुरप्पा+अनुराग ठाकुर+शरद पवार+राहुल गांधी+आदि के भी नाम शामिल हैं |”आप” पार्टी ने डेढ़ सौ से अधिक सांसदों को भ्रष्ट घोषित किया हुआ है
नितिन गडकरी ने अपने एडवोकेट बालेन्दु शेखर(Balendu Shekhar) के माध्यम से केजरीवाल को मानहानि का नोटिस भेजा है।वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने भी केजरीवाल के आरोप को गलत बताते हुए चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दो दिन में या तो आरोप सिद्ध करें या इस्तीफा दें।यदि उनपर लगे आरोप सही साबित हो जाते हैं, तो वे[कपिल] राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
Recent Comments