Ad

Tag: JawaharLalNehruAnniversary

नेहरू “चिराग”के तले भी कई अँधेरे हैं जिन्हें हिस्टोरिकल इंजीनियरिंग से हटाया नहीं जा सकता

झल्ले दी झल्लियां गल्लाँ

कांग्रेसी चीयर लीडर

ओये झल्लेया अब बोल ओये अब तो हसाडे सयाने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी कह दिया है कि भारत के लिए जवाहर लाल नेहरू जी की सेवाएं अथाह हैं| भारत आज एक जीवंत लोकतंत्र उन्ही कि वजह से है | अगर भारत को आज दुनिया के तकनीकी रूप से उन्नत देशों के बीच गिना जाता है, तो इसकी वजह यह है कि नेहरू जी ने वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देते हुए देश भर में वैज्ञानिक अनुसंधान प्रयोगशालाओं की श्रृंखलाओं का निर्माण किया था ।ओये आज हम जिस उभरती हुई अर्थव्‍यवस्‍था के दौर में है उसे यहाँ तक लाने में हसाडे नेहरू जी ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है।और ये भाजपाई ओनली सरदार पटेल की दुहाई देते फिर रहे हैं

झल्ला

ओ मेरे चतुर सुजान जी नेहरू चिराग के नीचे भी कई अँधेरे हैं जिन्हें हिस्टोरिकल इंजीनियरिंग से हटाया नहीं जा सकता|
भापा जी ये तो १००% सत्य है कि आधुनिक भारत की मजबूत नीवं नेहरू जी ने ही रखी थी कुछ कर गुजरने का उनका जज्बा आज हसाडे काम आ रहा लेकिन आप जी को यह नहीं भूलना चाहिए कि हर रौशन चिराग के नीचे अन्धेरा होता है और ये नेहरू चिराग भी उसके अपवाद नहीं है |देश विभाजन के जख्म अभी भरे नहीं है|चीन से पराजय अभी लोग भूले नहीं है| इसीलिए सटीक हिस्टोरिकल इंजीनियरिंग करो तो फायदे में रहोगे